{"_id":"5bc616e1bdec2269c2364e33","slug":"81539708641-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 कर्मी सांसद के निवास पर रखेंगे उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 कर्मी सांसद के निवास पर रखेंगे उपवास
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
500 कर्मी सांसद के निवास पर रखेंगे उपवास
एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने पुरानी पेंशन की बहाली की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर एनपीएस कर्मचारी महासंघ सिरमौर से जुड़े पदाधिकारी व कर्मचारी 28 अक्तूबर को उपवास रखेंगे। यह उपवास शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद वीरेंद्र कश्यप के सोलन स्थित निवास पर किया जाएगा। इसमें 500 के करीब कर्मी उपस्थित रहकर पेंशन बहाली की मांग रखेंगे।
एनपीएस कर्मचारी महासंघ सिरमौर की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। महासंघ के जिला अध्यक्ष सुनील तोमर की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रव्यापी पुरानी पेंशन बहाली के लिए 28 अक्तूबर को सांसदों के आवास पर उपवास रखने के आह्वान का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सभी ब्लाकों में तैनात पदाधिकारी सांसद के निवास पर उपवास रखेंगे ताकि, पुरानी पेंशन की बहाली हो सके। उन्होंने एनपीएस के सभी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वह अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएं। इस मौके पर नरेश, रमेश, दीपचंद, शीतल शर्मा, जितेंद्र, कृतिका, हरदेव सिंह, सुरेश, जगदीश, संतोष, पवन, संतोष, रामदयाल, मंजू, दलीप, वीरेंद्र, रवि व विनोद आदि उपस्थित रहे।