फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गीं-मतलाना पेयजल योजना बनी सफेद हाथी

गीं-मतलाना पेयजल योजना बनी सफेद हाथी

Sun, 27 May 2018 11:22 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
गीं-मतलाना पेयजल योजना बनी सफेद हाथी
नल से पानी पीता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)।
पच्छाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गीं-मतलाना उठाऊ पेयजल योजना से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है जिस वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरने के लिए लोग पहले बस में सफर कर प्राकृतिक बावड़ी तक पहुंच रहे हैं। इसके बाद पीठ पर उठाकर पानी की कैनियां घर तक पहुंचानी पड़ रही हैं। इस सिलसिले में नहर स्वार पंचायत के उपप्रधान सुरेश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से भी मुलाकात की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया।
नहर स्वार पंचायत के उपप्रधान सुरेश शर्मा, नहर स्वार पंचायत के पूर्व उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर, शमशेर सिंह, विवेक शर्मा, संजीव शर्मा व ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि गीं-मतलाना उठाऊ पेयजल योजना से लाभान्वित होने वाले मानरिया, गीं-मतलाना, डेरा, बांधली, धार, जराशी, सबारटू इत्यादि गांव में पानी न आने के कारण लोगों को बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण गाड़ियों व पीठ पर पानी ढो रहे हैं। लोग छह से आठ किलोमीटर बस में जाकर पानी ला रहे हैं। वह इस विषय को लेकर उपायुक्त सिरमौर से भी मिल चुके हैं। उसके बाद भी पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

एसडीएम नरेश वर्मा ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर गांव का एक प्रतिनिधिमंडल खुला दरबार में उनसे मिला। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याएं सुनी गईं हैं। आईपीएच विभाग को शीघ्र लोगों की समस्या को निपटाने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed