{"_id":"5afda5aa4f1c1be8408b5f62","slug":"81526572458-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मी हो नियमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मी हो नियमित
Updated Thu, 17 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुबंध कर्मचारी किए जाएं नियमित
नाहन (सिरमौर)। बिरोजा और तारपीन कारखाना नाहन में वीरवार को नवगठित मजदूर यूनियन की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता यूनियन प्रधान प्रकाश चंद बंसल ने की। इस दौरान मजदूरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। उपप्रधान बलबीर सिंह चौहान ने उनकी मांगों पर प्रकाश डाला, जिसमें तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने, कारखाना में रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की गई। इस दौरान कारखाना के महाप्रबंधक ने कहा कि यह कारखाना हर वर्ष सरकार को तीन करोड़ का मुनाफा देता है लेकिन इस वर्ष यह दर कम रही। बैठक के अंत में प्रकाश चंद बंसल ने उनकी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर सरकार से पूरा करवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मैनेजर गीता राम चौहान, वरिंद्र कुमार, चतर सिंह, अवतार सिंह, बलिंद्र सिंह चौहान, देव दत्त भंडारी, बलदेव राणा, रविदत्त, दीपराम, रमन कुमार, कमाल चंद, प्रदीप नेगी, सोहन सिंह, नारायण सिंह, प्रदीप कुमार सहित चालीस सदस्यों ने भाग लिया।