{"_id":"5a6f2e364f1c1ba1268b71ca","slug":"81517235766-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटे का हवाला देकर हरियाणा रोड़वेज ने बंद की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटे का हवाला देकर हरियाणा रोड़वेज ने बंद की बस
Updated Mon, 29 Jan 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घाटे का हवाला देकर हरियाणा रोडवेज ने बंद की बस
अंबाला-रेणुका रूट पर बस बंद होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका जी तीर्थ को पड़ोसी राज्य हरियाणा से जोड़ने वाली हरियाणा रोडवेज की एकमात्र बस सेवा के बंद हो जाने से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। अंबाला से रेणुका जी के लिए चलने वाली इस बस सेवा के करीब 40 वर्ष पुराने रूट को हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने घाटे का नाम देकर बंद कर दिया। जबकि यह बस हमेशा यात्रियों से भरी रहा करती थी। दिलचस्प बात यह है कि जिन दिनों इस बस को घाटे में दर्शाया गया है उन दिनों बस को रेणुका तक भेजा ही नहीं गया। हरियाणा राज्य के साहा, नारायणगढ़, कटासन, शहजादपुर, अंबाला सहित साथ लगते क्षेत्रों से रेणुका आने वाले श्रद्धालुओं को बस बंद होने का भारी मलाल है। इतने पुराने रूट को रोडवेज के प्रबंधकों ने बिना किसी जांच व कारण के बंद कर दिया। जबकि हरियाणा की ओर जाने वाले यात्री विशेष तौर पर इस बस की प्रतीक्षा में रहते हैं लेकिन पिछले तीन-चार दिनों से इस बस के रेणुका न आने से हरियाणा की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।
यात्री बस जाने के समय तक बस की घंटों प्रतीक्षा में बैठे रहते हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस बस सेवा को बहाल करने की मांग की है। बस को घाटे में पहुंचाए जाने की जांच की भी अधिकारियों से अपील की है।
उधर, हरियाणा रोडवेज अंबाला के महाप्रबंधक रीगल कुमार ने कहा कि बस बंद होने के कारणों की जांच की जाएगी। यदि बस घाटे में चल रही है तो उसे ट्रायल के तौर पर दोबारा चलाया जाएगा लेकिन अधिक घाटा होने पर बस को बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन
-------------------------
--योगेंद्र अग्रवाल-- तन्हा