फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   प्रदेश ने रोकी केंद्र की योजनाएं: बिंदल

प्रदेश ने रोकी केंद्र की योजनाएं: बिंदल

Sun, 29 Oct 2017 10:42 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश ने रोकी केंद्र की योजनाएं: बिंदल
महासंग्राम 2017, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : SELF
प्रदेश ने रोकी केंद्र की योजनाएं : बिंदल
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल ने अपना प्रचार अभियान तेज कर दिया है। वहीं, महिला मोर्चा भी प्रचार अभियान में जुटा है। महिलाएं घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं। रविवार को डॉ. बिंदल ने गदपेला, बनछाड़, महुएवाला, कंडईवाला, डाकरा माड़ी, बमा-पापड़ी, लेही खंटो, नेरा, जंगला भूड़, चूडन और कुंडला में नुक्कड़ सभाएं कीं।

उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार हिमाचल को हर क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये दे रही है लेकिन प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं को सहयोग नहीं दे रही। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 950 करोड़ रुपये का प्रारूप बनाया गया है जिसमें 175 करोड़ रुपये नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित थे लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने केंद्र को मामला नहीं भेजा। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस परियोजना को राजनीति से प्रेरित होकर रुकवाया।
विज्ञापन

उधर भाजपा के महिला विंग ने भी रविवार को घर-घर जाकर प्रचार किया जिनमें नगर परिषद की अध्यक्ष अनिता शर्मा, मधु बिंदल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, पार्षद नीलम सैनी, पार्षद रेखा तोमर, पार्षद सरोज, पार्षद श्यामा आदि ने प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सिरमौर का विकास कांग्रेस की देन : सोलंकी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी भी दिनभर प्रचार में दिन-रात जुटे हुए हैं। गांव-गांव में नुक्कड़ सभाएं करने के साथ ही डोर-टू-डोर प्रचार किया जा रहा है।


सोलंकी ने रविवार को कोलावालाभूड पंचायत के बस स्टैंड, बैरीवाला मोहल्ला, कोटड़ी, उपरली कोटड़ी, नैरी आदि इलाकों में नुक्कड़ सभाएं कीं। उन्होंने कहा कि सिरमौर में अब तक जो भी विकास हुआ है वह कांग्रेस सरकार की देन है। पिछले पांच वर्षों में यहां अभूतपूर्व विकास हुआ है। भाजपा यहां के विकास में एक इंट भी नहीं लगा पाई। सड़कों, पुलों और पेयजल योजनाओं के लिए करोड़ों रुपये प्रदेश सरकार ने दिए हैं। कई नए कॉलेज खोले गए। सैकड़ों नए स्कूल खोले और अपग्रेड किए।
उधर, दूसरी ओर कार्यकर्ता एवं अन्य महिलाओं की टोली भी प्रचार में डटी हुई है। शहर में महिलाओं की टोली ने घर-घर जाकर प्रचार किया।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed