{"_id":"631396438404b37b8a2e0b0b","slug":"8-40-crore-rupees-will-spent-on-betterment-of-nine-panchyats-of-ponta-sahib-block-nahan-news-sml420520290","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.40 करोड़ के बजट से होगा नौ पंचायतों का कायापलट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.40 करोड़ के बजट से होगा नौ पंचायतों का कायापलट
विज्ञापन
8.40 crore rupees will spent on betterment of nine panchyats of ponta sahib block
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विकास खंड पांवटा साहिब की नौ पंचायतों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 से जोड़ा गया है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के साथ किसान बागवानों को आर्थिक रुप से स्वावलंबी बनाया जा सकें। केंद्र की इस योजना के तहत 8.40 करोड़ की राशि मंजूर हो गई है। इससे 3,000 हेक्टेयर भूमि समेत नौ पंचायतों के 16 गांवों की 24,000 से ज्यादा जनसंख्या लाभान्वित होगी।
बता दें कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-2.0 की वाटरशेड डेवलपमेंट कंपोनेंट (डब्ल्यूबीसी) सिरमौर के पांवटा साहिब खंड की ग्राम पंचायत भैला, भरली आगरो, डांडा, गोजर अड्डेन, कलाथा बढ़ाना, नघेता, राजपुरा, शिवा रुदाना और टोंरू डंडा आंज पंचायतों को शामिल किया गया है। योजना के तहत चयनित पंचायतों में जल संग्रहण टैंक, सिंचाई, खेती-बागवानी, पौधरोपण, भूमि कटाव रोकने को चैक डेम निर्माण, नालियां, कूहलें, नालों के समीप डंगे-सुरक्षा व दीवारें और तालाब निर्माण जैसे कई कार्य होंगे।
गरीबों के लिए आटा चक्की मशीन लगाने के लिए सहायता मिलेगी। महिलाओं को सिलाई-कटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बेहतर कृषक व बागवानों को पुरस्कार दिए जाएंगे। प्राचीन जल स्रोतों व अमृत सरोवर के रखरखाव को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों की आजीविका के साधन सृजन करना, बागवानी, कृषि व पशुपालन को बढ़ावा देने जैसे कई कार्य इस योजना में होंगे।
विज्ञापन
पांवटा विकास खंड अधिकारी रवि प्रकाश जोशी ने बताया कि इस योजना में पांवटा साहिब ब्लॉक की पंचायतों के विकास को तीव्र गति मिलेगी। केंद्र सरकार की करीब 8.40 करोड़ बजट वाली योजना की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। चयनित नौ पंचायतों में इस योजना के तहत शीघ्र काम शुरू होगा।