फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7.25 bigha crop destroyed in Paonta area due to heavy rains

Sirmour News: भारी बारिश से पांवटा क्षेत्र में 7.25 बीघा फसल तबाह

Thu, 26 Sep 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
7.25 bigha crop destroyed in Paonta area due to heavy rains
बाएकुंआ में पशुशाला में पानी घुसने से पांच गाय और एक भैंस की मौत हो गई
विज्ञापन

एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार ने किया प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
400 बीघा धान और 325 बीघा भूमि पर गन्ने की फसल तबाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बुधवार रात को पांवटा उप मंडल क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर रहे। इसके चलते अब तक धान की करीब 400 बीघा भूमि पर लगी फसल और 325 बीघा भूमि पर गन्ने की फसल प्रभावित हुई। बरसाती खड्डों के उफान पर आने से धान-गन्ना फसल तबाही के साथ बाएकुआं गांव में पानी घुसने से पशुखाला में बंधी पांच गाय और एक भैंस की मौत हो गई।
सबसे ज्यादा क्षति सूरजपुर, संतोषगढ़, पातलियों, कुंडियों, माजरा, जामनीवाला और भगानी क्षेत्र में पहुंची है। किशोरी लाल, जोगेंद्र पाल, बलविंद्र सिंह नंबरदार, बलदेव सिंह, फौजी राम, मोहन सिंह, बाल किशन व प्यारा सिंह समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि संतोषगढ़ बरसाती खड्ड से फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गईं।
विज्ञापन

कई किसानों की 75 फीसदी से अधिक धान फसल बरसाती नाले का रुख बदलने से खेतों में ही बिछ(लेट) गई है। खेतों में लहलहाती बेहतरीन धान फसल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अब तक मिली सूचना अनुसार करीब चार सौ बीघा भूमि पर धान फसल की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंची है। वहीं, इन प्रभावित क्षेत्रों में गन्ने की करीब 325 बीघा भूमि पर फसल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। भारी क्षति होने की सूचना मिलने पर एसडीएम पांवटा गुंजीत सिंह चीमा, तहसीलदार पांवटा ऋषभ शर्मा और नायब तहसीलदार फरीद मोहम्मद ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चल अचल संपत्ति व फसलों को पहुंची क्षति का जायजा लिया। वहीं, बाएकुंआ में धर्म सिंह पुत्र हरी सिंह की गोशाला की दीवार में पानी घुसने से गिर गई। पांच फुट तक पानी घुस जाने से पांच गाय और एक भैंस की मौत हो गई। किसान को दो लाख से अधिक की क्षति पहुंची है। कोटड़ा व्यास के पुल को भी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोसेवक सचिन ओबराय ने बताया कि बुधवार रात को मूसलाधार बारिश के चलते एनएच-07 पर पुराना बाता मंडी पुल के ऊपर से कुछ देर पानी बहा। हालांकि कुछ देर बार पानी का जल स्तर कुछ कम हो गया। माजरा मुख्य बाजार में भी बरसाती नालों का पानी घुस गया। इससे रिहायशी मकानों व दुकानदारों को काफी दिक्कतें आई।
एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा और तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर क्षति का जायजा लिया गया है। अंबोया खड्ड के उफान पर आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बरसात से क्षति की रिपोर्ट संबंधित क्षेत्रों पटवारियों से मंगवाई गई है। इससे उचित मुआवजा प्रभावित किसानों के परिवारों को प्रदान की जा सके।

-------

बरसाती खड्ड के चलते बंगाला बस्ती के 30 परिवारों को हटाया
बस्ती के करीब 100 लोगों को विस्थापित कर राहत शिविर में भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। एसडीएम पांवटा साहिब ने धौलाकुआं के साथ लगते बरसाती खड्ड के उफान पर आने के चलते बंगाला बस्ती के लोगों को फिलहाल सुरक्षित स्थल अनाज मंडी के पास शिविर में विस्थापित किया गया है। इनके खान पान की व्यवस्था प्रशासन ने करवा दी है।
जानकारी अनुसार धौलाकुआं में पोंटिका इकाई के समीप बंगाला बस्ती पड़ती है। इसके साथ लगते बरसाती नाला उफान पर है। इस बस्ती में करीब तीस परिवार के 100 से अधिक लोग झुग्गी झोपडियां बना कर रहते हैं। बुधवार रात को काफी जल स्तर बरसाती खड्ड का बढ़ गया। इसके बाद एसडीएम पांवटा ने तुरंत बंगाला बस्ती धौलाकुआं के लोगों को अनाज मंडी के समीप राहत शिविर में विस्थापित कर दिया है। प्रशासन ने इनके ठहरने व खाने की व्यवस्था कर दी है। इससे बरसाती खड्ड के रुख मुड़ने से जानमाल की हानि से बचाव हो सकें। बता दें कि दो वर्ष पहले भी इसी बंगाला बस्ती में बरसाती नाले के रुख बदलने से काफी क्षति पहुंची थी। एसडीएम पांवटा साहिब ने गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि बंगाला बस्ती के लोगों को राहत शिविर में फिलहाल विस्थापित कर दिया गया है। खाने पीने, ठहरने व कंबल इत्यादि की व्यवस्था करवा दी गई है।

संवाद

बाक्स...
मृतक के परिजनों को 25 हजार फौरी राहत
-तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने कहा कि अंबोया खड्ड में बहने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रभावित परिवार को 25 हजार फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है। अंबोया खड्ड़ में दुकानों को क्षति वाले दो लोगों को भी 5-5 हजार फौरी सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed