{"_id":"5cbf1d74bdec2214367b9497","slug":"71556028788-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायरी के निकट पंप हाउस में मृत मिला तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायरी के निकट पंप हाउस में मृत मिला तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू के साथ सटे बायरी गांव में सोमवार को नजर आए तेंदुए की मौत हो गई है। मंगलवार की सुबह बायरी के निकट ही पंप हाउस में तेंदुए को मृत पाया गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही डीएफओ रेणुका श्रेष्ठानंद शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाने वन्य प्राणी विभाग के शव गृह में भेज दिया, जहां तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे जला दिया गया। मृत तेंदुए की आयु दो से ढाई वर्ष के बीच आंकी गई है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को बायरी गांव में तेंदुए का एक शावक दिखाई दिया था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। डीएफओ रेणुका श्रेष्ठानंद ने बताया कि तेंदुए को जिंदा पकड़ने के लिए बायरी में सोमवार शाम को ही पिंजरा लगा दिया गया था। लेकिन, मंगलवार की सुबह ही तेंदुए का शव बरामद हुआ है। तेंदुए की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही चल सकेगा। फिलहाल, तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।