फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा कल

अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा कल

Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा कल
नाहन (सिरमौर)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष संचालित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा इस वर्ष भी आयोजित की जा रही है। जिला मुख्यालय नाहन में 18 नवंबर को इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा आदर्श विद्या निकेतन (एवीएन) स्कूल नाहन में होगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी। विद्यार्थियों को आधा घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचाना होगा। नाहन में कुल 26 विद्यार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। पूरे देश में होने वाली इस परीक्षा में भारी संख्या में विद्यार्थी भाग लेते हैं। देशभर में 27 अक्तूबर को पहले चरण के तहत इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। हिमाचल के विभिन्न जिलों में भी यह परीक्षा आयोजित हुई। अब दूसरे चरण के तहत हिमाचल के सिरमौर और मंडी जिला में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। नाहन में 18 नवंबर को एवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में इस परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में नौंवी, दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
यदि किसी दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे हैं, तो वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजे गए एडमिट कार्ड, मेल देखें
इस बार विद्यार्थियों ने फार्म ऑनलाइन भरे थे। सभी को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। एडमिट कार्ड ई-मेल से प्राप्त किए जा सकते हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो परीक्षार्थी अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आ सकते हैं।


ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं तो https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018
लिंक पर जाएं और अपना एडमिट कार्ड निकालें। इसके लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालनी होगी और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालना होगा जो विद्यार्थी ने फार्म में भरा हो। इसे बाद फिर नाम सिलेक्ट करके एडमिट कार्ड प्राप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed