फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिलाई में स्क्रब टाइफस के 11 मामले, दहशत में ग्रामीण

शिलाई में स्क्रब टाइफस के 11 मामले, दहशत में ग्रामीण

Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
शिलाई में स्क्रब टाइफस के 11 मामले, दहशत में ग्रामीण
शिलाई अस्पताल में उपचाराधीन बुखार से पीड़ित लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
शिलाई (सिरमौर)। जनपद सिरमौर का शिलाई क्षेत्र स्क्रब टायफस की चपेट में आ गया है। पिछले दिनों से लगातार बढ़ रही बुखार के रोगियों की ओपीडी में 11 मरीज स्क्रब टायफस की जकड़ में हैं। हालांकि, बुखार के रोगियों की संख्या 150 तक पहुंच गई है। क्षेत्र की अधिकतर महिलाएं बुखार की चपेट में हैं। स्क्रब टायफस के बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत का माहौल है। पिछले दो सप्ताह के भीतर 11 रोगियों में स्क्रब टायफस के लक्षणों की पुष्टि हो चुकी है। लिहाजा, ऐसे रोगियों को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पहले सात रोगियों में इस रोग के लक्षणों की पहचान हुई थी। हाल ही में चार मामले भी स्क्रब टाइफस के पाए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिलाई क्षेत्र में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। उपमंडल शिलाई के साथ-साथ जिला शिमला से भी यहां बुखार के मरीज दाखिल हो रहे हैं। शिलाई अस्पताल से स्क्रब टायफस ग्रसित रोगियों में निर्जला, लायकराम, सुशील व अतरो देवी को यहां से सिविल अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। जबकि, सात मामले इससे पहले शिलाई अस्पताल से रेफर किए गए हैं। इसके अलावा बुखार से ग्रसित मैना देवी (52), आशा देवी (32), अंकिता (1), अनीता (29), करिश्मा (18), जानकी देवी (42), दियुड़ी देवी (60), गुलशन (25), बबली (19), सत्या (40), लक्ष्मी देवी (35) शिलाई अस्पताल में दाखिल हैं। शिलाई में लक्ष्मी देवी के साथ आई सत्या देवी भी अचालक अस्पताल में बीमार पड़ गई। हर दिन 100 से 150 मरीजों की ओपीडी अस्पताल में हो रही है। अधिकतर मरीज तेज बुखार से पीड़ित हैं। डॉक्टरों के मुताबिक पिस्सू द्वारा काटने के निशान को देखकर रोग की पहचान हो जाती है। उधर, शिलाई अस्पताल प्रभारी डॉ. पीके तिवारी ने स्क्रब टयफस के चार ताजा मामले आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मरीजों की हालत कंट्रोल में है। प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रेफर किया गया है। एक माह से बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं, जिन्हें नियमित दवाइयां दी जा रही हैं। कई मरीजों को दवा देकर घर भेजा जा रहा है। क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से स्क्रब टायफस के मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed