फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विजिलेंस जांच को तैयार सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन : बलजीत

विजिलेंस जांच को तैयार सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन : बलजीत

Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस जांच को तैयार सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन : बलजीत
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के अध्यक्ष बलजीत सिंह नागरा व चेयरमैन सोमनाथ शर्मा ने कहा कि यूनियन के दोफाड़ होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। यूनियन के खिलाफ कार्य करने वाले कुछ शरारती तत्व मीडिया को गुमराह कर रहे हैं। इनकी बकाया राशि को अदालत के आदेश के बाद कंपनी ने रोक दिया है। ऐसे शरारती तत्व बेबुनियाद आरोप लगाने में जुटे हैं। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान शुक्रवार को पांवटा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन पांवटा के प्रधान बलजीत सिंह नागरा, उपाध्यक्ष जसमेर सिंह भूरा, महासचिव कुलदीप सिंह खंडूजा व भूपेंद्र सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार व मनमानी के आरोप बेबुनियाद हैं। शरारती तत्वों के खिलाफ आगामी कार्रवाई करने के लिए अधिवक्ता से राय ली जा रही है। ट्रक यूनियन में किसी तरह के कोई मतभेद नहीं हैं। सभी सदस्य एकजुट हैं। किसी भी तरह की विजिलेंस जांच में हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यूनियन का हर वर्ष ऑडिट होता है व रिटर्न फाइल किया जाता है। बलजीत नागरा ने कहा कि कुछ शरारती तत्वों में अधिकतर बाहरी राज्यों से हैं। जो बेहतर कार्य कर रही स्थानीय यूनियन के कार्य में बाधा डालने का कई बार असफल प्रयास कर रहे हैं। आधा दर्जन सदस्यों को पिछले वर्ष ट्रक यूनियन विरोधी कार्य के लिए निष्कासित किया गया है। यह शरारती तत्वों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने में जुटे हैं। मल्टीएक्सेल ट्रक यूनियन का गठन तक किया गया। लेकिन, इसकी मान्यता ही रद्द हो चुकी है। अब परेशान व हर तरफ से नाकाम होने पर शिमला पहुंच कर झूठी शिकायतें दी जा रही हैं। यह लोग मीडिया को भी गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed