{"_id":"5b4e22194f1c1b4a748b56d7","slug":"71531847193-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विनय ने की पार्टी प्रभारियों की नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विनय ने की पार्टी प्रभारियों की नियुक्तियां
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने की विस क्षेत्र के प्रभारियों की तैनाती
लोकसभा चुनाव को लेकर सौंपी जिम्मेदारी
नाहन (सिरमौर)। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन की मजबूती के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। वर्ष 2019 को फोकस करते हुए जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की तैनाती कर दी गई है। जबकि, मोर्चों और प्रकोष्ठों में भी फेरबदल किया गया है। जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने नए चुने गए पदाधिकारियों की सूची मीडिया को जारी की है।
विनय गुप्ता ने बताया कि पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी को रेणुका विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। विधायक सुरेश कश्यप शिलाई तथा पूर्व विधायक बलदेव तोमर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी होंगे। नाहन विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी की जिम्मेदारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव भंडारी को सौंपी गई है। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र का जिम्मा जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता स्वयं देखेंगे। विनय गुप्ता ने बताया कि नाहन की पूर्व पार्षद निति अग्रवाल को जिला महिला मोर्चा का अध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राधिका शर्मा को महिला मोर्चा का जिला प्रभारी, जिला उपाध्यक्ष धर्मपाल सूर्या को किसान मोर्चा, जिला महामंत्री रामेश्वर शर्मा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष नरेश खापड़ा को अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता कामिल मोहम्मद को अल्पसंख्यक मोर्चा, जिला सचिव सतीश शर्मा को युवा मोर्चा, जिला सचिव प्रताप ठाकर को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला उपाध्यक्ष चक्रधर भंडारी को पंचायती राज प्रकोष्ठ का प्रभार दिया गया है। जिला सचिव धीरज गुप्ता को व्यापार प्रकोष्ठ, प्रदेश सह संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ वेद प्रकाश शर्मा को कर्मचारी प्रकोष्ठ और जिला सचिव रोणकी राम को विधि प्रकोष्ठ का प्रभार सौंपा गया है।