{"_id":"5a03148e4f1c1b6e548bb9f0","slug":"71510151310-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
Updated Wed, 08 Nov 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तीन नंबर की लीड.....पैकेज स्टोरी
सिरमौर में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
सिरमौर की जनता आज चुनेगी अपने माननीय
पांच हलकों में 19 नेताओं के बीच कांटे की टक्कर
संजय भारद्वाज
नाहन (सिरमौर)।
चुनावी शतरंज सजी हुई है लेकिन शह और मात के खेल का वक्त अब मुकम्मल हो गया है। सिरमौर की जनता वीरवार को अपने-अपने माननीय चुनेंगे। विधायक के चयन के लिए सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। प्रशासन और पुलिस विभाग ने इसके पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।
सिरमौर जिले की सियासी फिजा में इस बार कांटे की टक्कर है। पांच विधानसभा नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद और रेणुका में कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं, जहां पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है।
जनपद सिरमौर में तीन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. राजीव बिंदल, कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर और कांग्रेस के ही हर्षवर्धन चौहान इनमें शुमार है। नाहन विधानसभा क्षेत्र सबसे हॉट सीट है। यहां भाजपा के दिग्गज नेता डॉ. राजीव बिंदल और कांग्रेस के नए चेहरे अजय सोलंकी के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों ही नेताओं ने चुनाव प्रचार में खूब पसीना बहाया। डॉ. बिंदल पर अपनी जीत बरकरार रखने का दबाव है तो सोलंकी पर कांग्रेस पार्टी की वापसी की चुनौती।
विज्ञापन
वहीं, सात बार लगातार चुनाव जीतने वाले गंगू राम मुसाफिर के लिए भी यह चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल बन गए हैं। उन्हें भाजपा के निवर्तमान विधायक सुरेश कश्यप कड़ी चुनौती दे रहे हैं।
जबकि चौहान परिवार के दबदबे वाले शिलाई हलके में हर्ष वर्धन चौहान वापसी के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। यहां पर उनका भाजपा के बलदेव तोमर से सीधा मुकाबला है।
जबकि रेणुका में भाजपा के बलबीर चौहान और सीपीएस विनय कुमार में जीत को लेकर कांटे की टक्कर है लेकिन निर्दलीय मैदान में ताल ठोकने वाले पूर्व विधायक ह्दय राम मुकाबले को तिकोना बनाने की जुगत में है।
जबकि पांवटा साहिब में भाजपा के सुख राम और कांग्रेस के चौधरी किरनेश जंग में जीत को लेकर जोर आजमाइश चल रही है। इसके अलावा जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों में अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों ने भी खूब पसीना बहाया है।
बॉक्स के लिए------
महिलाओं के मुकाबले पुरुष मतदाता अधिक
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संध्या अधिक है। जिला में कुल 3,42,356 मतदाता 19 नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। जिले के कुल 538 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
पच्छाद में कुल 67,924 मतदाता है। इनमें 35,144 पुरुष और 32,780 महिलाएं शामिल हैं। यहां पर कुल 110 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
नाहन विस में 72,969 मतदाताओं में से 37,722 पुरुष, 35,247 महिलाएं हैं। यहां 114 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।
श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 123 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पर 63,831 मतदाता नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। रेणुका में 33,344 पुरुष और 30,487 महिला मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
पांवटा दून विस क्षेत्र में 73,231 मतदाताओं में से 38,867 पुरुष और 34,364 महिला मतदाता हैं। यहां पर कुल 94 मतदान केंद्रों पर मतदान किया जाएगा।
शिलाई विस में 64,401 मतदाताओं में से 35,783 पुरुष और 28,618 महिला मतदाता हैं। यहां 97 मतदान केंद्र में मतों का प्रयोग किया जाएगा।
कहां कौन उतरा है मैदान में
1. शिलाई विधानसभा क्षेत्र
बलदेव तोमर - भाजपा
हर्षवर्धन चौहान - कांग्रेस
मनीराम - स्वाभिमान पार्टी
केदार सिंह जिंदाल - बीएसपी
------------------------
2. पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र
सुखराम चौधरी - भाजपा
किरनेश जंग - कांग्रेस
मीना कुमारी - लोक गठबंधन पार्टी
सुरेंद्र सिंह - निर्दलीय
--------------------------
3. पच्छाद विधानसभा क्षेत्र
सुरेश कश्यप - भाजपा
जीआर मुसाफिर - कांग्रेस
रतन कश्यप - निर्दलीय
---------------------
4. नाहन विधानसभा क्षेत्र
डॉ. राजीव बिंदल-भाजपा
अजय सोलंकी - कांग्रेस
विरेंद्र शर्मा - लोक गठबंधन पार्टी
विश्वनाथ शर्मा - सीपीआईएम
जयचंद - बीएसपी
-------------------
5. श्री रेणु काजी विधानसभा क्षेत्र
विनय कुमार - कांग्रेस
बलबीर चौहान - भाजपा
हृदय राम - निर्दलीय
------------------------------