{"_id":"5a01c3fc4f1c1bf3538bbbff","slug":"71510065148-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 538 पोलिंग बूथों के लिए 88 सरकारी बसें बुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 538 पोलिंग बूथों के लिए 88 सरकारी बसें बुक
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में बुधवार से दर्जनों रूटों पर सवारियों को सरकारी बसों की सुविधा नहीं मिल पाएगी। 10 नवंबर की दोपहर तक जिला सिरमौर में यही व्यवस्था रहेगी। 11 नवंबर से सभी रूटों पर बसों की आवाजाही पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी।
विधानसभा चुनाव को लेकर एचआरटीसी की 88 बसें बुक की गई हैं। हालांकि, बस अड्डा प्रबंधन का तर्क है कि जनपद सिरमौर में पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए बुक की गई बसों के चलते सिर्फ 43 रूट ही प्रभावित होंगे लेकिन यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
मंगलवार को भी कई रूटों पर सरकारी बस सेवा प्रभावित रही। इसके बाद भी तीन दिन तक यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी होगी। लोगों को निजी बसों के साथ साथ टैक्सियों का सहारा लेना पड़ेगा। हालांकि, लंबी दूरी व रात्रि बसों को सामान्य तौर पर चलाया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें चुनाव के लिए नियुक्त कर्मचारियों को एसडीएम कार्यालय से पोलिंग बूथ पर ले जाने के लिए मंगलवार को रवाना कर दी हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी नाहन डिपो की 124 में से 88 बसें चुनाव के लिए चलाई गई हैं। ये बसें जिला के 538 पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियों को पहुंचाएगी। 6 नवंबर की शाम निगम की बसें राजगढ़, संगड़ाह, पांवटा साहिब व शिलाई के लिए भेजी गई थी। सात नवंबर को निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्धारित किए गए रूट पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
सभी पोलिंग पार्टियों को छोड़कर निगम की बसें देर रात तक निगम के सबसे नजदीक के बस अड्डे तक पहुंचेगी। आठ नवंबर को इन बसों को नजदीकी रूटों पर चलाया जाएगा। 9 नवंबर को ये बसें फिर उन्हीं पोलिंग पार्टियों को लेने के लिए रवाना होंगी, जिन्हें सात नवंबर को पोलिंग बूथों पर छोड़ा था।
मतदान पूरा होने के बाद निगम की बसें देर रात तक पोलिंग पार्टियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी। 10 नवंबर दोपहर तक ये बसें नाहन मुख्यालय पहुंचेगी। 10 नवंबर को दोपहर बाद चुनाव के कारण प्रभावित हुए सभी रूट फिर से बहाल होंगे।
उधर, बस अड्डा प्रभारी रमेश धीमान ने बताया कि चुनाव के लिए 88 बसें लगाई गई हैं। जिला सिरमौर में तीन-चार दिन 43 रूट प्रभावित होंगे।