फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   70 health workers learnt about tb diseses abhiyaan in nahan

क्षय रोग के सक्रिय मामलों का पता लगाने का दिया प्रशिक्षण

Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
70 health workers learnt about tb diseses abhiyaan in  nahan
नाहन में एसीएफ अभियान को लेकर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जानकारी देतीं बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। क्षय मुक्त भारत अभियान के लिए सिरमौर जिला में 12 सितंबर से दो अक्तूबर तक क्षय रोग (टीबी) के सक्रिय मामलों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में शामिल होने वाले स्वास्थ्य खंड धगेड़ा के करीब 70 कर्मचारियों के लिए शनिवार को नाहन में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए चिकित्सक, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को क्षय रोग के सक्रिय मामलों का पता लगाने के अभियान के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि तीन सप्ताह के भीतर स्वास्थ्य टीम के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में खांसी, बुखार आदि लक्षण वाले लोगों के बलगम के नमूने एकत्रित कर प्रयोगशाला भेजेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीना सांगल, डॉ. अनुराग, डॉ. सौरव, डॉ. ममता जैन, स्वास्थ्य शिक्षिका कृष्णा राठौर, संतोष भारद्वाज के अलावा धगेड़ा खंड के आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed