फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   7.22 crore rupees will spent on iim sirmaur link road and bridge

विकास की बात सिरमौर---7.22 करोड़ से तैयार होगी आईआईएम सिरमौर संपर्क सड़क व पुल

Sun, 28 Aug 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
7.22 crore rupees will spent on iim sirmaur link road and bridge
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा-कालाअंब एनएच-07 से भारतीय प्रबंधन संस्थान सिरमौर धौलाकुआं को पक्की बेहतरीन सड़क बनेगी। इस योजना पर करीब 7.22 करोड़ बजट खर्च होगा। इसमें सुद्दोंवाल बरसाती खड्ड पर 63 मीटर लंबा पुल का निर्माण भी होगा। इससे आईआईएम संस्थान, गुज्जर कॉलोनी समेत चार उपगांवों के 300 परिवारों की 1600 से अधिक आबादी को बेहतर पक्की सड़क सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग पांवटा मंडल के तहत पड़ने वाले धौलाकुआं क्षेत्र के लिए योजना को मंजूरी मिली है। सुद्दोंवाला बरसाती खड्ड उफान पर होने के चलते हर धौलाकुआं पंचायत की गुज्जर बस्ती के करीब 200 परिवार, सुद्दोवाला के 50, वैलीवाला के 40 परिवार, गाडीवाला के 15 परिवारों और रनपत उपगांव की आबादी कई दिनों तक आसपास क्षेत्रों से कट जाते थे।
विज्ञापन

इन कॉलोनी, गांव और उपगांवों को कच्ची सड़क जा रही है। इससे बरसात में खड्ड़ वाले रास्ते से जाना कठिन हो जाता है। अब नई योजना के तहत पुल और पक्की सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शीघ्र शुरू होगा योजना निर्माण कार्य : केएल चौधरी
लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता केएल चौधरी ने बताया कि योजना के बजट को मंजूरी मिली गई है। अतिशीघ्र इस पुल निर्माण और सड़क पक्की करने की योजना का कार्य शुरू होगा। इससे आईआईएम सिरमौर को जोड़ने वाली इस सड़क से आसपास के गांवों और बस्तियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।
---
बरसात में नहीं कटेगा गांवों का संपर्क : मलकीत सिंह
धौलाकुआं पंचायत के पूर्व प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि गुज्जर बस्ती, सुद्दोवाला समेत आसपास के उपगांवों बरसाती खड्ड उफान पर रहने से अन्य क्षेत्रों से कट जाते थे। इन गांवों के करीब 200 परिवारों की 1600 से अधिक आबादी है। अब पुल और बेहतर सड़क प्रस्तावित है। इससे आवागमन की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
---
गाडीवाला गांव को भी मिलेगी सुविधा : ज्ञान चंद
गाडीवाला गांव के ज्ञान चंद ने बताया कि 15 से अधिक घरों वाले गांव तक पहुंचने में दिक्कतें रहती है। इस योजना के बननेे पर आवागमन की सुविधाएं रहेंगी।
---
वैलीवाला गांव को मिलेगा लाभ : रानो देवी
ग्राम वैलीवाला निवासी रानो देवी ने कहा कि उनके गांव में 40 से अधिक परिवार रहते हैं। एनएच से इस गांव तक कच्ची सड़क थी। अब पुल और सड़क बनने पर ग्रामीणों को सुगमता रहेगी।

---
लंबे अरसे से की जा रही थी पुल बनाने की मांग : सुरेंद्र पाल
धौलाकुआं पंचायत के पूर्व उपप्रधान सुरेंद्र पाल ने बताया कि लंबे समय से बरसाती खड्ड सुद्दोवाला पर पुल बनाने की मांग रही है। आईआईएम संस्थान को जोड़ने वाली इस योजना से जनता की यह समस्या भी दूर होगी।
--
लोगों का आवागमन होगा सुगम : नीलम कुमारी
धौलाकुआं क्षेत्र की समाजसेवी नीलम कुमारी ने बताया कि इस योजना से राष्ट्रीय स्तर के संस्थान व आसपास के गांवों में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed