{"_id":"5cd977b3bdec2207315b5bf1","slug":"61557755827-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन में आईटीबीपी का फ्लैग मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन में आईटीबीपी का फ्लैग मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में लोकसभा चुनाव को निर्विघ्न संपन्न करवाने के मकसद से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सोमवार को नाहन शहर में आईटीबीपी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। लगभग तीन दर्जन आईटीबीपी के जवान हथियारों से लैस होकर नाहन शहर की हर गली मोहल्ले से गुजरे। फ्लैग मार्च मेें पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा और डीएसपी परमदेव ठाकुर भी मौजूद रहे।
फ्लैग मार्च एसपी निवास से शुरू हुआ। यहां से गुन्नूघाट, माल रोड, बड़ाचौक समेत अन्य क्षेत्रों से गुजरा। आईटीबीपी के जवानों के साथ पुलिस के कर्मचारी भी थे। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे जिले में फ्लैग मार्च करवाया जा रहा है। पांवटा साहिब, कालाअंब, रेणुका जी, सराहां, राजगढ़ समेत अन्य कई इलाकों में फ्लैग मार्च होगा। कहा कि चुनाव के लिए बाहरी राज्यों की पांच कंपनियां बुलाई गई हैं। इनमें से तीन कंपनियां यहां पहुंच चुकी हैं। जबकि दो कंपनियां जल्द पहुंच जाएंगी।