फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बातापुल से नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या

बातापुल से नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Wed, 03 Apr 2019 10:33 PM IST
rajeshwar gautam rajeshwar gautam
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
बातापुल से नदी में छलांग लगाकर की आत्महत्या
डेमो - फोटो : डेमो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। बाता पुल से बुधवार सुबह एक व्यक्ति ने नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बातापुल से भगत सिंह (42) पुत्र जालम सिंह गांव शालनिया डाकघर दईया तहसील चौपाल जिला शिमला ने छलांग दी। जैसे ही लोगों ने उसे देखा तो उन्होंने नदी से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बारे में मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जांच टीम मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है। कुछ ही दिन पहले एक विवाहिता ने बहराल नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले भी आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे मामलों ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि किन कारणों से आत्महत्याओं का ग्राफ बढ़ रहा है। उधर, डीएसपी पांवटा सोमदत्त ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी पांवटा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पांवटा पुलिस थाना की टीम मामले की जांच में जुटी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed