{"_id":"5c0959fabdec2241921704a6","slug":"61544116730-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम बार भी नहीं हुए जिगर के टुकड़े के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम बार भी नहीं हुए जिगर के टुकड़े के दीदार
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
बर्निंग कार हत्याकांड में मारे गए राजू की मां, भाई व अन्य परिजन।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। नन्हे से बच्चे को पाल पोष कर बड़ा किया। पढ़ाया-लिखाया और फिर गुजर-बसर के लिए बेटा पंजाब चला आया। लेकिन, बुढ़ापे में सहारा बनने वाला बेटा मिलना तो दूर मां को उसके अंतिम दर्शन भी नहीं हो सके। अपने लख्ते जिगर के खो जाने से मां भीतर तक टूट चुकी है। बर्निंग कार हत्याकांड में मारे गए राजस्थान के ढोलपुर निवासी राजू की मां की यही व्यथा है। सिरमौर पुलिस की सूचना के बाद मां और मृतक का भाई बबलू यहां पहुंच गए हैं। पुलिस ने दोनों से राजू के बारे में जानकारी ली। पुलिस मां और जली हुई कार से बरामद मृतक राजू के शरीर के कुछ अंशों का डीएनए करवाएगी। डीएनए मैच होने के बाद ही वैज्ञानिक तौर पर यह पुष्टि हो पाएगी कि मृतक राजू ही था।
पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में जीरकपुर निवासी आकाश और उसके भतीजे रवि का हाथ है। दोनों गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस रिमांड में पूछताछ से कुछ और खुलासे भी हो सकते हैं। राजस्थान का राजू आकाश के पास बतौर मजदूर का काम करता था। लेकिन, मेहनत मजदूरी कर अपना और परिवार का भरण-पोषण करने आए राजू को शायद इसका तनिक भी इल्म नहीं रहा होगा कि जिसके पास वह काम करता है वही उसे ऐसी दर्दनाक मौत देंगे। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह पूरा मामला सुनियोजित हत्या का है। आकाश ने इंश्योरेंस के लिए अपनी ही मृत्यु का षड्यंत्र रचा था। कार को जलाने के लिए तारपीन और पेंट का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि राजू की मां और भाई बबलू नाहन पहुंच गए हैं। पुलिस ने उनसे राजू के सिलसिले में पूछताछ भी की है। पुलिस अब मां और राजू का डीएनए करवा रही है।