फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   जीवन सिंह चौहान बने प्राचीन नाईणी मंदिर के नए अध्यक्ष

जीवन सिंह चौहान बने प्राचीन नाईणी मंदिर के नए अध्यक्ष

Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
जीवन सिंह चौहान बने प्राचीन नाईणी मंदिर के नए अध्यक्ष
जीवन सिंह बने नाईणी मंदिर के अध्यक्ष
विज्ञापन

बोले-नाईणी मंदिर का किया जाएगा जीर्णोद्धार
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई (सिरमौर)। लाधी परगना के नैनीधार में स्थित प्राचीन नाईणी मंदिर के परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें 14 पंचायतों के करीब ढाई सौ लोगों ने भाग लिया। सभा में पुरानी मंदिर समिति को भंग करके नई समिति का गठन किया गया। इस दौरान जीवन सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और तुलसीराम शास्त्री को महासचिव, जबकि जगत ठाकुर को कोषाध्यक्ष चुना गया। आमसभा में उपस्थित लोगों ने वीर सिंह और कुंदन ठाकुर को उपाध्यक्ष, जबकि सुरेंद्र राणा को सहसचिव का जिम्मा सौंपा। ग्राम पंचायत नैनीधार, शंखोली और ग्राम पंचायत रास्त सहित कई अन्य समीपवर्ती पंचायतों के विभिन्न गांवों से नाईणी मंदिर समिति के लिए सदस्यों का चयन भी किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सभी सदस्यों ने नई उमंग के साथ मंदिर के सेवा और उत्थान हेतु कार्य करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। सभा में भंग की गई पुरानी समिति की ओर से पूर्व प्रधान संतराम शर्मा ने कहा कि उनके कार्यकाल में लंबित कार्यों को नई समिति के साथ मिलकर पूरा करने के लिए तन-मन और धन सभी प्रकार से सहयोग किया जाएगा। मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर ने कहा कि हजारों वर्ष पुराने नाईणी मंदिर का नए सिरे से निर्माण करने के लिए समिति के सदस्यों ने सुझाव दिए हैं, जिस पर गंभीरता के साथ विचार किया जा रहा हैं। महासचिव तुलसीराम शास्त्री ने कहा कि आस्था का इतिहास यदि कहीं दब गया है तो उसका प्रचार-प्रसार करके नई पीढ़ी को भी पौराणिक देव संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर अनिल पराशर, मोहन शर्मा, सूरत सिंह, मदन, पनिया राम, राकेश शर्मा, अरुण, वीरेंद्र, लाखीराम, दुलीराम, बलवीर ठाकुर, पूर्ण चंद, सुभाष राणा, सुरेश, चमेल, संत राम, लाल सिंह पराशर, ज्ञान सिंह, दिनेश, भगत सिंह, सतपाल चौहान, हरी सिंह चौहान आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed