फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   गिरिपार की सड़कों पर सफर खतरनाक

गिरिपार की सड़कों पर सफर खतरनाक

Tue, 17 Jul 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
गिरिपार की सड़कों पर सफर खतरनाक
बदहाल सड़क - फोटो : amar ujala
नौहराधार (सिरमौर)। बरसाती मौसम की दो-तीन बारिशों ने ही लोक निर्माण विभाग की सड़कों की पोल खोल कर रख दी है। पिछले तीन-चार दिन से गिरिपार क्षेत्र में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। कई विधानसभा क्षेत्रों को राजधानी शिमला से जोड़ने वाले सोलन-मीनस मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि इस मार्ग पर यात्रा करना भी जोखिम भरा है। हरिपुरधार से लेकर राजगढ़ तक सड़क में गड्ढों का साम्राज्य बन गया है। सोलन जाने वाले अधिकतर यात्री वाया ददाहू-सराहां होते हुए सोलन निकल जाते हैं। जो यात्री हरिपुरधार से वाया सोलन राजगढ़ सोलन जा रहे हैं, उन्हें सोलन तक पहुंचने में सात से आठ घंटे का समय लग रहा है। जबकि, आमतौर पर सोलन तक की 102 किलोमीटर की दूरी तय करने में 4 से 5 घंटे का समय लगता है। हरिपुरधार-नाहन मार्ग भी बारिश से पूरी तरह धुल गया है। हरिपुरधार-रोनहाट सड़क का भी यही हाल है। इसी तरह कुपवी-हरिपुरधार मार्ग की अभी हाल ही में टारिग हुई है जो कि पहली शुरुआती बारिश भी नहीं झेल पाई। जगह-जगह टारिंग उखड़ने से गहरे गड्ढे गए हैं। हैरानी की बात है कि आज संबंधित विभाग भी ठेकेदारों के भरोसे हैं लेकिन ठेकेदार पैसे ऐंठने के चक्कर में अपनी सहूलियत के अनुसार काम कर रहे हैं। विभाग ऐसे ठेकेदारों को न तो ब्लैक लिस्ट कर रहा है और न ही पैनल्टी लगा रहा है। वहीं, सड़क पर इस्तेमाल होने वाली टारिंग सामग्री की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। नौहराधार-पुन्नरधार सड़क पर यात्रा करना खुद के लिए मुसीबत मोल लेना है। यह मार्ग पहले ही कच्चा है। दोपहिया वाहन कई बार इस सड़क पर चोटिल हो चुके हैं। इस मार्ग पर भराड़ी बस हादसा लोग अभी तक लोग नहीं भूले हैं। लेकिन सरकार और विभाग ने इस हादसे के बाद भी सबक नहीं लिया है। स्थानीय विधायक विनय कुमार पूर्व सरकार में लोक निर्माण विभाग के सीपीएस रहे, लेकिन पांच साल उन्होंने भी सड़क की कोई सुध नहीं ली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता संगडाह केएल चौधरी ने बताया कि बरसात से निपटने के लिए विभाग ने इंतजाम किए हैं। बरसात के दिनों में विभाग की प्रमुखता बंद सड़कों को बहाल करना है। सड़कों पर पड़े गड्डे को भरने का कार्य विभाग युद्ध स्तर पर कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed