{"_id":"5ad4b63a4f1c1b340a8b4d1d","slug":"61523889722-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़ में बनेगा एचआरटीसी का सब डिपो : गोबिंद सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़ में बनेगा एचआरटीसी का सब डिपो : गोबिंद सिंह
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)।
राजगढ़ का जिला स्तरीय शिरगुल देवता बैसाखी मेला संपन्न हो गया है। समापन समारोह में वन एवं परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने राजगढ़ मेले में कई बड़ी घोषणाएं कर लोगों को विकास की सौगात दी है। उन्होंने राजगढ़ में हिमाचल पथ परिवहन निगम का सब डिपो खोलने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने व बस अड्डे के विस्तार तथा उसमें पार्किंग बनाने के लिए भूमि चयन करके पर्याप्त धन देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि वन विभाग के राजगढ़ विश्राम गृह का निर्माण सिरमौरी शैली से किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रथम किश्त में बीस लाख रुपये देने, देवठी मल्झगांव विश्राम गृह निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने, राजगढ़ में खेलों को बढ़ावा देने के लिए इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके लिए उन्होंने 25 लाख रुपये दिए।
उन्होंने कहा कि कॉलेज आने-जाने वाले बच्चों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े, इसके लिए दो दिन के भीतर बस चलाई जाएगी। इस बारे में उन्होंने एचआरटीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि शलाना में ईको टूरिज्म की संभावनाएं तलाशकर उसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे पूर्व स्थानीय विधायक सुरेश कश्यप ने क्षेत्र की मांगों को मुख्य अतिथि के समक्ष रखा। चुडे़श्वर सांस्कृतिक मंडल के कलाकारों ने सिंहटू नृत्य पेश किया, जिसकी वन मंत्री ने सराहना की। जबकि मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम नरेश कुमार वर्मा ने मुख्य अतिथि वनमंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर, सांसद वीरेंद्र कश्यप, विधायक सुरेश कश्यप व भाजपा नेता चंद्रमोहन ठाकुर को सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, भाजपा नेता शेरसिंह ठाकुर, सुनील ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सुरेश ठाकुर, नीरज चौधरी, राजपाल ठाकुर, पृथ्वीराज ठाकुर, सुनील शर्मा, तारा ठाकुर, राधिका शर्मा, सत्यपाल चौहान, नवीन शर्मा, बलदेव कश्यप आदि उपस्थित थे।