फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दिलीप सिंह नेगी से छीना शिक्षा उपनिदेशक का पदभार

दिलीप सिंह नेगी से छीना शिक्षा उपनिदेशक का पदभार

Thu, 25 Jan 2018 10:26 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
दिलीप सिंह नेगी से छीना शिक्षा उपनिदेशक का पदभार
नाहन (सिरमौर)। कामकाज में तेज तर्रार और सख्त मिजाज छवि रखने वाले दिलीप सिंह नेगी को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक पद से हटा दिया गया है। उन्हें वापस ओएसडी के पद पर तैनात किया गया है। सरकार ने शिक्षा उपनिदेशक उच्च को प्रारंभिक शिक्षा का ही अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया है। नेगी को हटाए जाने पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि कड़े फैसले लेने पर ही उन पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हाल ही में दिलीप सिंह नेगी ने पीटीएफ के जिला अध्यक्ष को निलंबित कर दिया था। इसके अलावा उन्होंने कई शिक्षकों के वेतन पर भी रोक लगा दी थी। ताबड़तोड़ फैसलों से नेगी जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गए। लेकिन बीते दिन ही सरकार की ओर से दिलीप सिंह नेगी को शिक्षा उपनिदेशक का पद छोड़ने का फरमान जारी होे गया। उन्होंने तत्काल प्रभाव से पद भी छोड़ दिया है। दिलीप सिंह नेगी ने शिक्षा उपनिदेशक के पद पर रहते हुए 6 महीने में सिर्फ एक कैजुअल लीव ली। उनका दो महीने का अवकाश भी लैप्स हो गया।
विज्ञापन

छह माह के कार्यकाल में दिलीप सिंह नेगी के कामकाज का विभाग में खासा असर दिखाई दिया। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हुई तो लंबित पड़ी फाइलों के निपटारे में तेजी दिखी। उनके कार्यकाल में विभिन्न श्रेणियों में साढ़े पांच सौ से अधिक बेरोजगारों को रोजगार मिला। नेगी को इसलिए भी अलग पहचान मिली क्योंकि वे सिरमौर के कई ऐसे दुर्गम क्षेत्रों में स्थिति जानने पहुंचे जहां अफसर नहीं जाते थे। बीते दिन भी वह पच्छाद के दुर्गम स्कूल कलोह पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed