फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   दो सड़क हादसों में दो की मौत

दो सड़क हादसों में दो की मौत

Fri, 20 Oct 2017 07:18 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क हादसों में दो की मौत
सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन

दिवाली पर तारुवाला और हरिपुरखोल में हादसे
पुलिस की टीम मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
दिवाली पर्व के दिन पांवटा क्षेत्र में दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है। इससे दो घरों में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। पहला हादसा पांवटा-सतौन एनएच मार्ग पर हुआ। एक जीप ने बाइक को टक्कर मारी जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई।
दूसरा हादसा माजरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले हरिपुरखोल मार्ग पर हुआ। अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मारी जिसमें घायल हुए व्यक्ति ने नाहन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। दोनों हादसों में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार को पांवटा-सतौन मार्ग पर तारुवाला के समीप हादसा हुआ। तेज रफ्तार जीप ने तारुवाला ट्रक यूनियन के समीप एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में भंगानी निवासी बाइक चालक मोती सिंह (45) पुत्र बलबीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बेहद खतरनाक था। हालांकि, हादसे की सूचना 108 एंबुलेंस व पुलिस थाना पांवटा को कर दी गई। पांवटा थाने के एसआई सुभाष टीम सहित मौके पर पहुंचे लेकिन टीम पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे हादसे में वीरवार देर शाम को माजरा थाना क्षेत्र के हरिपुरखोल संपर्क मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने वाला आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। मृतक की पहचान कोलर निवासी गंगूबीर (55)सिंह पुत्र अलबेला सिंह के रूप में हुई है।

हादसे में घायल मौके पर पड़ा रहा। राहगीरों ने घायल को देखा और पुलिस-एंबुलेंस को सूचित कर दिया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल ने नाहन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे माजरा थाने के एएसआई राजपाल की टीम ने जांच शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed