{"_id":"5bc7667ebdec22699a738de9","slug":"51539794558-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड चालकों के 15 पदों के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड चालकों के 15 पदों के लिए मांगे आवेदन
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। होमगार्ड में भर्ती होने के इच्छुक चालकों के लिए अच्छी खबर है। आदेशक गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन जिला सिरमौर राकेश सिंह बताया कि वाहिनी में तकनीकी प्लाटून और कंपनियों में वाहन चालकों के खाली पड़े 15 पद भरने की स्वीकृति मिल गई है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पांच नवंबर शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक पुरुष और महिला अभ्यर्थी होमगार्ड कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2018 को 18 वर्ष से कम व 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या समकक्ष होने के साथ हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए। आवेदक के पास कम से कम 2 वर्ष का भारी वाहन चलाने का अनुभव होना आवश्यक है। आवेदक पत्र में दी गई शारीरिक दक्षता, नियम व शर्तों को पूरा करता हो। आवेदक को चयन प्रक्रिया की सभी शर्तें व नियम पूरे करने होंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतर्गत आवेदक 15 और 16 नवंबर को गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल नाहन में शारीरिक दक्षता मूल्याकंन और लिखित परीक्षा के लिए नौ बजे उपस्थित हो सकते हैं।