फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पांवटा में कांग्रेस का प्रदर्शन, बाजार रहे खुले

पांवटा में कांग्रेस का प्रदर्शन, बाजार रहे खुले

Mon, 10 Sep 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
पांवटा में कांग्रेस का प्रदर्शन, बाजार रहे खुले
नाहन में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे लगाए। गिरता रुपया मंगला तेल मोदी सरकार हर मोर्चे पर फेल, गांव बेच देंगे शहर बेच देंगे, फूल बेच देंगे चमन बेच देंगे, अगर अब भी नही संभले तो ऐसे में ये तो देश बेच देंगे... जैसे नारे लगाए। राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर सोमवार को पहले विश्राम गृह पांवटा में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें आपसी सामजस्य को लेकर भी बहस हुई। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत बंद पर रैली निकाली। हालांकि, इस दौरान बाजार बंद नहीं रहा। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खुले रहे। विश्राम गृह परिसर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध रैली निकली। इसके बाद गीता भवन मुख्य बाजार से होते हुए मस्जिद गली के समीप प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर पीसीसी सचिव अनिंदर सिंह नौटी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बिरांजना चौधरी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष असगर अली, नजाकत अली हाशमी, कुंदन सिंह चौहान, लाल सिंह तोमर, तपेंद्र सिंह सैनी, अवतार सिंह तारी, संतराम चौहान, युकां ब्लॉक कांग्रेस पांवटा उपाध्यक्ष वरुण शर्मा, शराफत अली, धनवीर कपूर, इकबाल सिंह, नसीमा बेगम, कमलजीत सिंह, नीलू चौधरी, साजिद हाशमी और सुभाष शर्मा समेत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युकां के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed