{"_id":"5a7aebc34f1c1ba5268b8ce4","slug":"51518005187-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा उपनिदेशक डोहर पहुंचे, ग्रामीणों ने खोला स्कूल का ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा उपनिदेशक डोहर पहुंचे, ग्रामीणों ने खोला स्कूल का ताला
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)।
क्यारी गुंडाह पंचायत की प्राथमिक पाठशाला डोहर की स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक के मौके पर पहुंचने के बाद स्कूल में लगाए ताले खोल दिए। 4 फरवरी को डोहर स्कूल में शिक्षक की स्कूल से अनुपस्थिति के चलते एसएमसी और ग्रामीणों ने बच्चों की स्कूल से छुट्टी करके ताले जड़ दिए थे। शिक्षा उपनिदेशक के स्कूल पहुंचने पर ही ग्रामीणों को ताले खोल दिए।
शिक्षा उपनिदेशक के साथ अधीक्षक, कार्यवाहक खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बकरास और केंद्रीय मुख्य शिक्षक प्राथमिक स्कूल डोहर भी पहुंचे। शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि भविष्य में स्कूल में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होगी। उन्होंने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बकरास को ब्लॉक की किसी पाठशाला से इस स्कूल में एक अध्यापक को प्रतिनियुक्ति पर तैनात करने के आदेश दिए। एसएमसी की ओर नियुक्त अध्यापिका रेखा देवी ने बताया कि वह एमडीएम की धनराशि निकालने के लिए टिंबी और शिलाई गई थीं।
विज्ञापन
इसकी सूचना केंद्रीय मुख्य शिक्षक को भी दी थी। जबकि केंद्रीय मुख्य शिक्षक नैन सिंह ने स्वीकार किया कि उस दिन टीचर की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो पाई। इसके कारण स्कूल में कोई शिक्षक की गैर मौजूदगी में ग्रामीणों ने ताले लगा दिए। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष धनबीर सिंह, रणदीप सिंह, प्रताप सिंह, सुंदर सिंह, आत्माराम, तोताराम, मंगीराम, प्रकाशचंद, इंद्र सिंह, दीपराम, सनयाराम, भगत सिंह, गुमान सिंह, बलदेव सिंह और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन