{"_id":"5c866387bdec2213f754e152","slug":"41552311175-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरूवाला के जिगरी दोस्तों की मौत से पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरूवाला के जिगरी दोस्तों की मौत से पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
पांच बहनों के इकलौते भाई की मौत दे गई गहरे जख्म
पुरुवाला के जिगरी दोस्तों की मौत से छाया मातम
बाता नदी किनारे दोनों दोस्त की एक साथ जलीं चिताएं
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल की ग्राम पंचायत पुरुवाला में दो युवकों की मौत से मातम छा गया है। दोनों युवा आपस में दोस्त थे। सोमवार को बाता नदी किनारे दोनों दोस्तों की चिताएं एक साथ जलीं। इस दौरान हर किसी की आंख नम हो गई।
मृतक संदीप अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था। हादसे में भाई को हमेेशा के लिए खो देने से बहनों और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, प्रवासी परिवार ने भी नौजवान बेटे को हमेशा के लिए खो दिया। दोनों ही युवकों के परिवार काफी निर्धन हैं। इस हृदयविदारक हादसे से गमों का पहाड़ दोनों परिवारों पर टूटा है। परिजनों और दोस्तों के आंसू रोके से नहीं रुक पा रहे है। सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व पंचायत प्रधान बलजीत सिंह नागरा, ग्राम पंचायत प्रधान कमल सिंह चौधरी, अरविंद सिंह, सुरेश फौजी और वाहिद अली का कहना है कि देहरादून से पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर सैनवाला मुबारिकपुर के टोकियों में रविवार रात को हुए सड़क हादसे में पुरुवाला गांव के निर्धन रघुवीर सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। मृतक संदीप (19) अपनी 5 बहनों का इकलौता भाई था। पिता खेतीबाड़ी और स्कूल में मिड डे मील के कार्य से किसी तरह परिवार का गुजर बसर कर रहा है। इस हादसे में नौजवान की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। ग्राम पंचायत प्रधान कमल सिंह और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह ने कहा कि हादसे के शिकार दूसरे युवक का परिवार भी पंचायत में घर बना कर रहता है। मूल रूप से बिहार निवासी परिवार ने सौरभ (19) पुत्र सलिंद्र को हादसे में खो दिया। दोनों मृतक आपस में अच्छे दोस्त थे। रविवार देर रात सड़क हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। सोमवार को दोनों युवकों का बाता नदी किनारे एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।