फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पंजोड़धार सड़क बनी तालाब, परेशानी में लोग

पंजोड़धार सड़क बनी तालाब, परेशानी में लोग

Thu, 26 Jul 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
पंजोड़धार सड़क बनी तालाब, परेशानी में लोग
पंजोड़धार सड़क बनी तालाब, परेशानी में लोग
विज्ञापन

निकासी नाली न होने से घरों में घुस रहा पानी
भूमि कटाव होने से घरों पर भी मंडराया खतरा
शिलाई (सिरमौर)। बरसात के मौसम में लोक निर्माण विभाग की अनदेखी लोगों पर भारी पड़ रही है। ग्राम पंचायत नाया पंजोड़ के पंजोड़धार से गुजरने वाली डल्यानु-नैनीधार सड़क दोपहिया वाहनों के साथ साथ छोटे-बड़े वाहन चालकों और यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। सड़क से बह रहे पानी के चलते भूमि कटाव भी तेजी से हो रहा है। सड़क किनारे निकासी नाली न होने से पानी काफी समय से सड़क पर ही खड़ा है। तालाब बन रही सड़क से कीचडय़ुक्त पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। ग्रामीण सुरेंद्र, प्रकाश शर्मा, जालम सिंह, नैन सिंह, केदार सिंह, शोभाराम, ध्यान सिंह, सुरेंद्र कुमार और शमशेर सिंह ने बताया कि इस सड़क पर विभाग ने नालियां नहीं बनाई हैं। बरसाती पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे घरों के आगे और पीछे भूमि कटाव का खतरा भी लगातार बना हुआ है। विभाग को इस बारे में पहले ही अवगत करवाया गया था लेकिन विभाग ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने बताया कि यदि मकान को क्षति पहुंचती है और जमीन में भूमि कटाव होता है तो इसके लिए लोक निर्माण विभाग ही जिम्मेदार होगा। यह सड़क लोक निर्माण के संगड़ाह मंडल के तहत बनाई गई थी। हाल ही में इसे शिलाई मंडल के अधीन लाया गया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि लोक निर्माण विभाग शीघ्र सड़क का लेबल ठीक कर निकासी नाली की व्यवस्था भी करे। उधर, लोक निर्माण विभाग अधिशासी अभियंता प्रमोद उप्रेती ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी विभाग के कर्मियों को मौके पर भेज सड़क दुरुस्त करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed