{"_id":"5ad9fd294f1c1b350b8b597c","slug":"41524235561-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलौरधार में पेयजल संकट, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलौरधार में पेयजल संकट, लोग परेशान
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सतौन (सिरमौर)।
कफोटा उपमंडल के तिलौरधार में 4 दिन से पेयजल संकट गहराया है। समस्या से जूझ रहे 40 दुकानदारों को खजियार स्थित पेयजल स्रोत से पानी गाड़ियों में ढोना पड़ रहा है। जबकि, वीरवार को ही तिलौरधार में बिशु मेला भी आयोजित किया गया। पानी की समस्या से बिशु देखने आ रहे आसपास के हजारों ग्रामीणों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
तिलौरधार व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पूर्ण चौहान, नरेश चौहान, मोहर सिंह, राजेंद्र शर्मा आदि में बताया कि तिलौरधार बाजार में 4 दिनों से पेयजल संकट चल रहा है। विभाग से निरंतर बात की जा रही है लेकिन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आसपास की दर्जनों पंचायतों के अलावा दूर-दूर से बिशु मेले में पहुंचे श्रद्घालुओं को भी बिना पानी के दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। चिलचिलाती धूप में मेला देखने आए ग्रामीणों के बिना पानी के हलक सूख रहे हैं। दुकानदार छोटी गाड़ियों में किराया देकर पानी ढोने को मजबूर हैं।
पानी की किल्लत के चलते शुक्रवार को माइनिंग विभाग ने क्षेत्र में पीने के पानी के टैंकर की व्यवस्था की। बता दें कि तिलौरधार बाजार के लिए पानी चरमुआ से है। जबकि स्टोर टैंक तिलौरधार तिब्बती कॉलोनी में है। दुकानदारों ने बताया कि स्टोर टैंक से रबड़ की पाइप लगाए गई है जिसे बार-बार निकाला जाता है। इस वजह से पानी स्टोर नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि पानी की सप्लाई सुचारु नहीं हुई तो विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन होगा। उधर, इस संदर्भ में कफोटा उपमंडल के सहायक अभियंता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पानी की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा।