फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पहले पर्स चुराया, फिर एटीएम से निकाले 25 हजार

पहले पर्स चुराया, फिर एटीएम से निकाले 25 हजार

Sun, 14 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
पहले पर्स चुराया, फिर एटीएम से निकाले 25 हजार
police logo
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के स्वागत समारोह के दौरान भीड़ के बीच जेब कतरे घुस गए। भीड़ के बीच कई लोगों की जेबें कट र्र्गईं। एक व्यक्ति के जेब से पर्स निकालकर शातिरों ने न केवल नकदी पर हाथ साफ किया बल्कि पर्स के एटीएम से 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ढांगवाला निवासी फजल रहमान ने कालाअंब पुलिस थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करने कालाअंब गए थे। वहां पर काफी भीड़ थी। भीड़ में किसी ने उनका पर्स निकाल लिया।
विज्ञापन


पर्स में एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व सीनियर सिटीजन कार्ड के अलावा एक हजार रुपये थे। फजल रहमान ने बताया कि उसे पर्स गायब होने की भनक देर से लगी। इसी दौरान करीब 2 बजे इसके मोबाइल पर मैसेज आया कि उसके खाते से किसी ने एटीएम का इस्तेमाल करके 25 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, कालाअंब थाने के प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि स्वागत समारोह के दौरान सात से आठ लोगों की जेबें कटने की बात सामने आई है। ढांगवाला निवासी फजल रहमान ने पर्स के साथ चोरी हुए एटीएम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25 हजार रुपये निकालने का मामला भी दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed