{"_id":"5a3276b54f1c1bd1408bcdb5","slug":"41513256629-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला-रेणुका बस सेवा 7 दिनों से बंद, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला-रेणुका बस सेवा 7 दिनों से बंद, यात्री परेशान
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)।
हरियाणा रोडवेज की एकमात्र अंबाला-रेणुका बस सेवा के बंद होने लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एक सप्ताह से इस बस को रेणुका नहीं भेजा जा रहा है। इस कारण ददाहू और रेणुका के सहा, कटासन, शहजादपुर, नारायणगढ़ और अंबाला से आने-जाने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
यात्री प्रतिदिन हरियाणा बस के इंतजार में भटकते रहते हैं। लेकिन, बस न आने से उनको मायूस लौटना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि रेणुका-अंबाला बस सेवा करीब चार दशक पुराना रूट है। हरियाणा आने-जाने वाले बहुत से यात्री इस बस पर ही आश्रित रहते हैं। लेकिन, बस को बार-बार बंद कर दिए जाने से यात्रियों को असुविधा हो रही है। एक सप्ताह से भी अधिक समय से बस को रेणुका नहीं भेजा गया।
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज अंबाला के ड्यूटी निरीक्षक राजू बत्रा ने बताया कि रेणुका बस सेवा को बंद नहीं किया गया है। कुछ तकनीकी कारणों से बस को भेजा नहीं जा सका। एक-दो दिन के भीतर बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन