फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   करगाणु पंचायत में चले धारदार हथियार और डंडे

करगाणु पंचायत में चले धारदार हथियार और डंडे

Sun, 19 Nov 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
करगाणु पंचायत में चले धारदार हथियार और डंडे
डेमो इमेज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)।
करगाणु पंचायत के शलामू में रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक पक्ष के आरोपी ने महिला पर दराट से हमला कर दिया। साथ ही महिला के पति की भी डंडों से धुनाई कर डाली। हालांकि, इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस थाना राजगढ़ में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बहरहाल, पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार शलामू निवासी सरिता देवी पर आरोपी संदीप ने दराट से हमला कर दिया। इससे सरिता देवी के दाईं व बाई बाजू के अलावा हाथ में चोटें आई हैं। वहीं दूसरे पक्ष की महिला मैना देवी ने भी रास्ता रोकने व दराट से हमला करने के आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन


सरिता देवी ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि जब वह अपने आंगन में सुबह करीब साढ़े 9 बजे बर्तन साफ कर रही थी तो मैना, कृष्णा देवी, भजनू, संदीप व अरुण अचानक आ धमके। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि संदीप ने दराट से उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर जब उसके पति बाहर आए तो अरुण ने उसके सिर पर डंडे से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सभी आरोपियों ने लात व घूंसों से मारपीट भी की। पुलिस ने धारा 147, 148, 149, 323 व 451 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी ओर इसी गांव की मैना देवी ने भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। पुलिस को सौंपी शिकायत में मैना देवी ने बताया कि रविवार सुबह वह जब अपनी माता के घर से वापस जा रही थी तो इसी गांव के बिंद्रा ने अपने घर के पास उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी पत्नी सरिता देवी ने उस पर दराट से वार किया। पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 341, 323, 34 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि इस मामले में राजगढ़ पुलिस थाने में क्रास एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed