फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   36 cases solved in prasasan janta ke dhawar camp in chadna

चाडना में प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में निपटाए 36 मामले

Wed, 04 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)।
ब्यूरो,अमर उजाला नौहराधार (सिरमौर)। Updated Wed, 04 Jan 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


नौहराधार (सिरमौर)।नौहराधार तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत चाडना के पंचायत घर में बुधवार को उपमंडल स्तरीय प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम संगड़ाह जनेश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि इस शिविर में नौहराधार तहसील की सात पंचायत के लोगों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं।

शिविर में 4 वसीयत, 6 इंतकाल, 8 रजीस्ट्रियां व 18 प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए। इस शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 15 मामले लोगों द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिन्हें संबधित विभागों को 15 दिन के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए।  
विज्ञापन


 शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में उपस्थित लोगों को विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान भीम सिंह ने कहा कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रहा है और लोगों के कार्य बड़ी आसानी के साथ घरद्वार पर हल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शिविर में इस क्षेत्र की सात पंचायतों के लोगों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर स्थानीय वरिष्ठ नागरिक हीरा सिंह, नायब तहसीलदार हीरा सिंह, बीडीसी सदस्य अंजना कमल व हीरा सिंह नेगी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed