फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   33,385 people availed government schemes

33,385 लोगों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

Sat, 29 Aug 2020 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
33,385 people availed government schemes
नाहन (सिरमौर)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों के 33,385 लोगों ने वर्तमान जयराम ठाकुर सरकार की विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। डॉ. बिंदल ने शनिवार को इन पंचायतों के लाभार्थियों से वर्चुअल रैली के माध्यम से संवाद स्थापित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार में आम जन का सामाजिक-आर्थिक विकास हुआ है। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की 24 पंचायतों में कुल 33,385 लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाया है। उल्लेखनीय है कि इस वर्चुअल लाभार्थी रैली में विभिन्न पंचायत घरों में लाभार्थी भाग लेने पहुंचे और डॉ. बिंदल ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर रैली की अध्यक्षता की। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, खंड विकास समिति की अध्यक्ष कविता चौहान, एसडीएम विवेक शर्मा, खंड विकास अधिकारी अनूप शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed