{"_id":"5bb39f5b867a5570eb37c7c2","slug":"31538498395-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में शीतल और गीतिका अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में शीतल और गीतिका अव्वल
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में गांधी जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर परिषद पांवटा की ओर से मंगलवार को स्वच्छता पखवाड़े के समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन कार्यक्रम में स्थानीय विस क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में नप अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, पार्षद पवन जस्सल, अनीता देवी, सीमा चौधरी, गुरदास चौधरी, पंकज पुरी, अजीत चौधरी, नगर परिषद के स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, तिब्बतियन समुदाय की भूपपुर की टीम, नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों समेत शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रावमापा शिवपुर और माजरा में भाषण तथा पेंटिंग प्रतियोगिता और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी गई। प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद व जीव विज्ञान के प्रवक्ता सुधाकर ने गांधी जयंती पर प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम, नेहा ने दूसरा, जबकि लक्ष्मी और मीनल ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। रावमापा माजरा की प्रधानाचार्य पुष्पिंद्र मलिक और एनएसएस प्रभारी सुंदर राणा ने बताया कि गांधी जयंती पर भाषण प्रतियोगिता में गीतिका प्रथम, अपर्णा दूसरे और अदिति तृतीय स्थान पर रही। क्विज प्रतियोगिता में गतिका विष्ट और अफसाना प्रथम, रोशन-शुभकरण दूसरे और अनुज-अनर्जित की टीम तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में राघव प्रथम, रितिका दूसरे और किरण तृतीय स्थान पर रहे। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता पखवाड़े का समापन हुआ। इस दौरान अस्पताल के स्टाफ ने सफाई कर्मियों को शपथ दिलाई गई। मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर सफाई अभियान में भूपपुर तिब्बती कालोनी के सैकड़ों स्वंयसेवकों ने सहयोग किया। नवयुवक मंडल अंबोया के प्रधान वरुण शर्मा ने बताया कि अंबोया में गांधी जयंती पर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान निशिकांत मेहता, जय प्रकाश शर्मा, मिनी शर्मा, नवयुवक मंडल अंबोया के अध्यक्ष वरुण शर्मा, अनुज भंडारी, रितेश मेहता, पुनीत भंडारी, अनुराग भंडारी और नवयुवक मंडल के सदस्य मौजूद रहे।