फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   1500 मीटर दौड़ में मंजू शर्मा बनी ट्रैक की उडनपरी

1500 मीटर दौड़ में मंजू शर्मा बनी ट्रैक की उडनपरी

Fri, 14 Sep 2018 10:24 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में मंजू शर्मा बनी ट्रैक की उडनपरी
डेढ़ हजार मीटर दौड़ में मंजू बनीं ट्रैक की उड़नपरी
विज्ञापन

गोरखूवाला में जिला स्तरीय छात्रा अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू
प्रतियोगिता में जिले की करीब पांच सौ छात्राएं दिखाएंगी दमखम
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोरखूवाला में जिला स्तरीय छात्रा वर्ग अंडर-19 खेल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इसमें जिले भर से करीब पांच सौ छात्राएं खेलों में दमखम दिखाएंगी। शुरुआती चरण में आयोजित गोला फेंक प्रतियोगिता में रावमापा भयोंड स्कूल की शालिनी पुंडीर ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, 1500 मीटर दौड़ में लाना पालर स्कूल की मंजू शर्मा प्रथम, संगीता दूसरे और रितिका ठाकुर तृतीय स्थान पर रही।

शुक्रवार को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक पांवटा विस क्षेत्र सुखराम चौधरी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में अग्रणी रहना चाहिए। आज देश प्रदेश की बेटियां विश्व भर में नाम रोशन कर रही हैं। इससे पहले स्कूल प्रधानाचार्य वीके राघव ने मुख्य अतिथि, स्थानीय पंचायत प्रधान समेत सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिले भर से पांच सौ से अधिक छात्रा खिलाड़ी खेलकूद प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इस अवसर पर एडीपीआरओ अवनीश मल्होत्रा, रतन चौहान, डीएसएसए सदस्य सुरेंद्र लखरवाल, सुरेश भंडारी, रावमपा गोरखूवाला के प्रधानाचार्य विजय कुमार राघव, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, महासचिव अरविंद गुप्ता, शिवपुर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. दीर्घायु प्रसाद, नत्थीमल वर्मा, चंद्रप्रकाश बैंजवाल, संजीव नौटियाल, रविंद्र कुमार, गुलजार हसन, रामपाल, यशपाल सैनी, रमेश चंद, वीआर रमन, रमेश चौधरी, जसपाल, रनवीर सिंह व संत राम शर्मा समेत विभिन्न स्कूलों के प्रतिनिधि व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed