फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   शिवाजी क्रिकेट कप के जिला स्तर पूल-2 में तिरुपति चैंपियन

शिवाजी क्रिकेट कप के जिला स्तर पूल-2 में तिरुपति चैंपियन

Wed, 28 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
शिवाजी क्रिकेट कप के जिला स्तर पूल-2 में तिरुपति चैंपियन
क्रिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उतर भारतीय वीर शिवाजी क्रिकेट ट्रॉफी-2018 में जिला स्तरीय पूल-2 में तिरुपति व व्हाइट स्टार टीम के बीच फाइनल हुआ। तिरुपति ने बुधवार को फाइनल मुकाबले में व्हाइट स्टार टीम को 80 रनों से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए राहुल को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मिला।
पांवटा नगर परिषद खेल मैदान में खेली जा रही वीर शिवाजी क्रिकेट कप प्रतियोगिता में दो पूल हैं जिसमें जिला स्तरीय पुल का फाइनल बुधवार को हुआ। क्रिकेट प्रतियोगिता संचालक मधुकर डोगरी ने कहा कि जिला स्तरीय पूल के फाइनल में त्रिरुपति की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 25 ओवरों में 9 विकेट पर 183 रनों का स्कोर बनाया जिसमें पवन ने सर्वाधिक 41, अमन ने 39, विनोद ने 21 व देवेंद्र ने 17 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन

व्हाइट स्टार की तरफ से सचिन ने 2, सन्नी, धीरज व जहांगीर ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य की पीछा करने उतरी व्हाइट स्टार की पूरी टीम 20.1 ओवर में केवल 103 पर ही ढेर हो गई। सचिन ने सर्वाधिक 19, सन्नी ने 18 और जहांगीर ने 11 रनों की पारी खेली। त्रिरुपति टीम की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए राहुल ने 4, जस्सी ने 3, सुुभाष, विनोद व योगेश ने 1-1 विकेट लिया। मुख्य पूल का फाइनल 31 मार्च को रेस्ट ऑफ पांवटा टीम व मुजफ्फरनगर क्रिकेट टीम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed