फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कॉलेज नहीं करवा रहा शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों ने फैलाई अफवाह

कॉलेज नहीं करवा रहा शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों ने फैलाई अफवाह

Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज नहीं करवा रहा शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों ने फैलाई अफवाह
- फोटो : राजेश्‍ा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन कॉलेज छात्रों की ओर से शैक्षणिक भ्रमण को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर अध्यापक अभिभावक संघ ने कड़ा संज्ञान लिया है। इस संदर्भ में संघ ने शनिवार को बैठक की। इसमें अभिभावकों को सचेत रहने की सलाह दी गई।

संघ ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण पर भेजने से पहले कॉलेज प्रबंधन से अवश्य जानकारी लें। क्योंकि कुछ छात्र अभिभावकों को ये कहकर गुमराह कर रहे हैं कि वह कॉलेज की तरफ से शैक्षणिक भ्रमण पर जा रहे हैं। जबकि कॉलेज अपने स्तर पर किसी को शैक्षणिक भ्रमण पर नहीं भेजता है। शिक्षा निदेशालय के आदेश के बाद निर्धारित शैक्षणिक भ्रमण पर बच्चों को अभिभावकों की सहमति से भेजा जाता है। कुछ छात्र मनमर्जी से अभिभावकों को शैक्षणिक भ्रमण के नाम पर गुमराह कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वीना राठौर ने कहा कि वे शैक्षणिक भ्रमण की पूरी जानकारी पहले कॉलेज से लें। बैठक में बच्चों द्वारा लिए जा रहे पीटीए फंड को अगले शैक्षणिक स्तर से सौ रुपये की वृद्धि करके 400 रुपये करने तथा कॉलेज में एक सुरक्षा कर्मी तैनात करने पर भी सहमति प्रकट की गई।
विज्ञापन


इस दौरान पानी की टंकी पर सेल्फी खींचने वाले छात्रों पर 500 रुपये जुर्माना लगाने का भी निर्णय लिया गया। इसका पीटीए अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल सहित सदन के अन्य सदस्य ने अनुमोदित किया। इसके अतिरिक्त प्रथम चरण के अधूरे पड़े भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने के लिए भी लोक निर्माण विभाग से सहयोग मांगा गया ताकि कॉलेज में भवनों की कमियों को दूर किया जा सके। बैठक में पीटीए के उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर, सचिव संजय शर्मा, डॉ सीके शर्मा, प्रो रविकांत, डॉ सलोनी सूद और प्रो. अवघोष यादव सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed