{"_id":"5a158a6c4f1c1b70548bed01","slug":"31511361132-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 की छुट्टी, चार मरीज अंडर ऑब्जर्वेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 की छुट्टी, चार मरीज अंडर ऑब्जर्वेशन
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन / संगड़ाह (सिरमौर)।
फूड प्वाइजनिंग मामले में बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जांच की। साथ ही उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम भी पूछा।
हालांकि फूड प्वाइजनिंग से अस्पताल में उपचाराधीन चल रहे 12 मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि, 4 मरीजों को अभी उपचाराधीन रखा गया है। सीएचसी संगड़ाह में कुल 16 मरीजों को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। फूड प्वाइजनिंग से कुल 58 मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
हालांकि, बुधवार को अस्पताल में कोई नया मामला नहीं आया। यह अलग बात है कि अस्पताल में बैड के अभाव में एक-एक बैड पर दो से तीन मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ऐसे में मरीजों का जल्द स्वास्थ्य लाभ होने की संभावना कम बनी रहती है। बहरहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन दिन के भीतर सभी रोगियों का उपचार कर बीमारी पर नियंत्रण पा लिया है।
विज्ञापन
लुधियाना पंचायत के धमास गांव में बीते दिनों एक सहभोज के बाद पूरा गांव बीमारी की चपेट में आ गया था। छोटी उम्र के बच्चों समेत नौजवानों, महिलाओं व बुजुर्गों को उल्टी व दस्त के साथ पेट दर्द की शिकायत हुई थी। इसके बाद पूरा गांव संगड़ाह अस्पताल पहुंचा, जहां मरीजों का उपचार किया गया।
उधर, सीएमओ डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि फूड प्वाइजनिंग से पूरा गांव बीमारी की चपेट में आ गया था। अब सिर्फ चार मरीजों को निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि बीएमओ डॉ. संदीप शर्मा व उनकी टीम की मेहनत रंग लाई है। तीन दिन के भीतर सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार आया है। कई पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धमास गांव के पेयजल स्रोतों में क्लोरीनेशन करवाया है। साथ ही ग्रामीणों को भी स्वस्थ रहने के लिए हिदायतें दी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से बासी खाने से परहेज करने का आह्वान किया है।