फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   2768.9 kwintel dhaan purchaged in two center of sirmaur district

सिरमौर के दो केंद्रों में अबतक 2768.9 क्विंटल धान की हुई खरीद

Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
2768.9 kwintel dhaan purchaged  in  two center of sirmaur district
पांवटा साहिब के धान खरीद केंद्र हरिपुर टोहाना में पहुंचे किसान। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के पांवटा हरिपुर टोहाना और कालाअंब धान खरीद केंद्र में 60 किसानों से 2768.9 क्विंटल धान फसल की खरीद हो चुकी है। नवंबर माह तक जिला के सभी धान उत्पादक किसानों से धान फसल खरीद ली जाएगी।
विज्ञापन

अनाज मंडी समिति जिला सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि किसानों को 24 घंटे के भीतर धान फसल की पेमेंट प्रदान कर दी गई है। एपीएमसी सिरमौर के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने बताया कि बिजली की परेशानी को देखते हुए जनरेटर की व्यवस्था कर दी गई है जिससे धान फसल खरीद में किसी भी तरह की दिक्कतें न रहें।
विज्ञापन

बारिश के चलते 17 और 18 अक्तूबर को खरीद नहीं हो सकी थी। जिला के किसान भाइयों से आग्रह है कि भावुक न हों। हर हाल में किसानों की धान खरीद नवंबर 2021 तक कर दी जाएगी। जिला के पांवटा हरिपुर टोहाना और कालाअंब केंद्रों में तिरपाल व क्रेट की व्यवस्था कर दी है। अब तक सभी किसानों को उनकी धान फसल का भुगतान 24 घंटे के भीतर खाते में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की ओर से धान का समर्थन मूल्य इस वर्ष 1960 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। प्रथम बार जिला सिरमौर में प्रदेश सरकार की ओर से धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। शुरू में खरीद में मौसम और कुछ अन्य कारणों से परेशानी जरूरी हुई लेकिन अब मौसम साफ होते ही खरीद की रफ्तार पकड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed