{"_id":"5bc76682bdec22695b779869","slug":"21539794562-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालासुंदरी मंदिर में दुर्गाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालासुंदरी मंदिर में दुर्गाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Wed, 17 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। हरियाणा और हिमाचल की सीमा पर स्थित त्रिलोकपुर में महामाया बालासुंदरी के दर्शन के लिए भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।
बुधवार को मां बालासुंदरी के दर्शन के लिए दस हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। पूरा मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंज उठा। मां के जयकारे लगाते श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहे। मंदिर में आठवें नवरात्र तक लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। प्रदेश के अलावा, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी अधिक है।
बुधवार को दुर्गाष्टमी पर मंदिर में काफी भीड़ जुटी। मंदिर के मुख्य द्वार से ही भक्तों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। उपायुक्त एवं त्रिलोकपुर मंदिर न्यास के आयुक्त ललित जैन ने बताया कि महामाया माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में नवरात्र मेले के आठवें दिन तक लगभग 80 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर में नवरात्र के आठवें दिन तक लगभग 61 लाख 85 हजार रुपये नकद, सोना 50 ग्राम 500 मिलीग्राम, चांदी 12 किलो 065 ग्राम चांदी चढ़ावा चढ़ा। दुर्गाष्टमी पर लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। अष्टमी पर 4 लाख 66 हजार 65 रुपये नकद के अलावा 770 ग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई।