फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   राफेल डील और महंगाई पर युकां का हल्लाबोल

राफेल डील और महंगाई पर युकां का हल्लाबोल

Thu, 06 Sep 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
राफेल डील और महंगाई पर युकां का हल्लाबोल
राफेल डील और महंगाई पर युकां का हल्लाबोल
विज्ञापन

पांवटा बाजार में निकाली रैली निकालकर किया प्रदर्शन
पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी पर फूटा गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी और राफेल डील को लेकर युवा कांग्रेस उग्र हो गई है। वीरवार को पांवटा में युवा कांग्रेस के बैनर तले केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई से आम जनता पर केंद्र सरकार अत्याचार बंद करे। हिमाचल युवा कांग्रेस, स्थानीय युकां, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय कांग्रेसी नेता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदेश युवा कांग्रेस और ब्लॉक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, महिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही वृद्धि तथा राफेल विमान घोटाले के खिलाफ रोष रैली निकाली। युवा कांग्रेस के आह्वान पर समस्त कांग्रेसियों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया। कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जबसे केंद्र में मोदी सरकार सत्तासीन हुई है, तभी से हर वस्तु महंगी हुई है। जनता से जुड़े हुए मुद्दे को लेकर आज कांग्रेस सड़क पर उतरी है। युकां प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि पूरे प्रदेश में जनविरोधी नीतियों को लेकर सड़कों पर उतरी है। युवा कांग्रेस हमेशा ही जनता के हित के लिए लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहेगी। देश में व्याप्त भ्रष्टाचार चरम सीमा तक पहुंच चुका है। संवैधानिक संस्थाओं तक का भगवाकरण किया जा रहा है। इस दौरान पीसीसी सचिव अनिंदर सिंह नौटी, तपेंद्र सिंह, नसीमा बेगम, ब्लॉक इकाई प्रधान अश्वनी शर्मा, महिला कांग्रेस ब्लॉक प्रधान विरंजना चौधरी, असगर अली, बलराज चौधरी, पंजाब सिंह, युकां ब्लॉक अध्यक्ष प्रधान सतविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष वरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed