{"_id":"5b575be44f1c1b45748b6cc1","slug":"21532451812-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिपुरधार-नौहराधार में बढ़ गया यातायात दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिपुरधार-नौहराधार में बढ़ गया यातायात दबाव
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
हरिपुरधार और नौहराधार में ज्यादा ट्रैफिक
हर रोज पहुंच रहे 2000 से अधिक वाहन
नौहराधार (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह, रोनहाट और पच्छाद के राजगढ़ इलाके में यातायात दबाव बढ़ता जा रहा है। हर रोज यहां पहुंचने वाले वाहनों की संख्या हजारों में है। ऐसे में इलाके में बस अड्डा के निर्माण की मांग ने जोर पकड़ लिया है। लेकिन, सरकार वर्षों से उठ रही इस मांग को पूरा नहीं कर रही। इससे इलाके के लोगों में भारी रोष है। नौहराधार और हरिपुरधार में हर रोज दो हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं। हाल ही में नेशनल हाईवे की ओर से करवाए गए सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। लिहाजा, इलाके में बढ़ रही वाहनों की संख्या के चलते बस अड्डे के निर्माण की जरूरत शिद्दत के साथ महसूस की जा रही है।
नेशनल हाईवे की ओर से करवाए गए सर्वे के अनुसार सबसे अधिक ट्रैफिक हरिपुरधार और संगड़ाह में है। इसके लिए इलाके में कैमरे लगाए गए थे। सात दिन तक इलाके में यातायात दबाव को जांच गया। राजगढ़, नौहराधार, हरिपुरधार, संगड़ाह और रोनहाट में वीडियो कैमरे लगाए गए थे। सात दिन तक हुई वीडियोग्राफी के बाद सामने आए आंकड़ों के अनुसार हरिपुरधार, संगड़ाह, नौहराधार आदि क्षेत्रों में रोजाना दो हजार से अधिक वाहन पहुंच रहे हैं। जबकि रोनहाट कस्बे में वाहनों की संख्या काफी कम है। इलाकावासी ओम प्रकाश, देवेंद्र कुमार, रोहित तोमर, देवेंद्र तोमर, सुमित रावत आदि ने बताया कि वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इलाके में बस अड्डे का निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए। वहीं, पार्किंग की भी उचित व्यवस्था करनी होगी। उधर, नेशनल हाईवे के अधिशासी अभियंता वीके अग्रवाल ने बताया कि यातायात दबाव जांचने के लिए हरिपुरधार, राजगढ़, नौहराधार, संगड़ाह व रोनहाट की वीडियोग्राफी की गई है। नौहराधार, हरिपुरधार में यातायात काफी अधिक है। जबकि, संगड़ाह इसमें दूसरे स्थान पर रहा।