{"_id":"5ad8c13f4f1c1b9f098b5641","slug":"21524154687-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"182 बीघा में गेहूं की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
182 बीघा में गेहूं की फसल जली
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खेत में आग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा क्षेत्र में गर्मी शुरू होते ही आग की घटनाएं बढ़ रही हैं। दो दिनों से पांवटा क्षेत्र में गेहूं के खेतों में आग भड़की हुई है। अब तक लगभग 182 बीघा भूमि में गेहूं की खड़ी फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई है।
आग लगने से किसान बैकफुट पर आ हैं। हालांकि, दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। अन्यथा रिहायशी इलाके भी आग की चपेट में आ सकते थे। पिपलीवाला फतेहपुर के त्रिलोकचंद, योगराज, तरसेम, करन सिंह, कमल सिंह, रिखी राम, रोशन लाल, सुरेंद्र सिंह, नायाराम, कुलदीप सिंह, महेंद्र सिंह, बलदेव सिंह, नमोनाथ, हरिदत, अमित, तरसेम, रिखिया राम, करन, गुजरीलाल, रविंद्र सिंह, सुरेश कुमार, अशोक कुमार और जसपाल सिंह के 100 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल जल गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस और अग्निशमन केंद्र सूरजपुर से 2 गाड़ियां पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मश्क्कत से आग को रिहायशी इलाकों में फैलने से पहले ही काबू पा लिया। इसके अलावा कुंडियों गांव में भी आग से खेतों में भूसे के ढेर जल गए। सूचना मिलने पर दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
इससे पहले, कुंजा मतरालियों के बरोटीवाला में आधा दर्जन किसानों के खेतों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस अग्निकांड में दीपचंद शर्मा, जय प्रकाश, जीत सिंह, प्यारे लाल, देवकी, भूपिंद्र, राजन, गुरचरण आदि के करीब 40 बीघा जमीन पर गेहूं की फसल जल गई। किसान गुरचरण सिंह (21) पुत्र मलकीत सिंह निवासी ग्राम कुंजा मतरालियों ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोसी ने जमीनी विवाद के चलते खेत में जान-बूझकर आग लगाई।
विज्ञापन
इससे करीब 40 बीघा गेहूं की फसल तबाह हो गई। केदारपुर में भी आग लगने से प्यारे लाल की 2 बीघा भूमि पर गेहूं की फसल जल गई। पांवटा, सूरजपुर फायर स्टेशन कार्यकारी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही टीमें मौके पर भेज दी गई। इससे अग्निकांड पर काबू पाकर आसपास रिहायशी इलाकों और खेतों में आग को फैलने से बचाया जा सका। पांवटा साहिब के एसडीएम एलआर वर्मा ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों के पटवारियों को नुकसान का आकलन करने के आदेश दिए गए हैं।