फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   पहले नवरात्र पर माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

पहले नवरात्र पर माता के जयकारों से गूंजे मंदिर

Sun, 18 Mar 2018 10:26 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
पहले नवरात्र पर माता के जयकारों से गूंजे मंदिर
नवरात्र आज - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन/कालाअंब (सिरमौर)।
नव संवत एवं प्रथम नवरात्र की शुभ बेला पर सिरमौर के मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा। विभिन्न मंदिर ‘जय माता दी...’ के जय उद्घोष से गूंज उठे। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नवरात्र की विशेष आरती के साथ ही विभिन्न मंदिरों के कपाट खोले गए। इसके बाद देर रात अपनी-अपनी अधिष्ठाता देवी के दर्शन के लिए मंदिरों के बाहर लोगों की लाइन लगी रही। प्रथम नवरात्र के साथ ही त्रिलोकपुर स्थित महामाया बालासुंदरी के मंदिर में चैत्र नवरात्र मेलों का भी आगाज हो गया है।
उत्तर भारत के प्रसिद्घ महामाया बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में पहले दिन 60 हजार श्रद्घालुओं ने माता के दर पर शीश नवाया। माता के दर्शनों के लिए रविवार तड़के से ही श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। सुबह साढ़े 8 बजे के बाद मंदिर के कपाट को श्रद्घालुओं के लिए खोल दिया गया। इससे पूर्व सुबह चार बजे मंदिर में पूजा अर्चना, हवन, आरती व माता बालासुंदरी का ध्वज चढ़ाने के बाद नवरात्र मेले का भी शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ललित जैन, एसडीएम नाहन विवेक शर्मा आदि कई सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा पहले नवरात्र पर जिला सिरमौर के कई मंदिरों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ रही। नाहन स्थित कालीस्थान मंदिर में भी श्रद्घालुओं ने लाइनों में खड़े होकर माता के दरबार में शीश नवाया। दिनभर यहां भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा माता रेणुका, हरिपुरधार स्थित भंगाइणी मंदिर, जमटा स्थित माता बालासुंदरी मंदिर, बनोग स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर, चबाहां स्थित काली मंदिर आदि मंदिरों में श्रद्घालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed