{"_id":"5a4102614f1c1b4c528bb938","slug":"21514209889-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में पार्क को छोड़ी भूमि को लेकर उपजा विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांवटा में पार्क को छोड़ी भूमि को लेकर उपजा विवाद
Updated Mon, 25 Dec 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-12 नव विहार कॉलोनी में पार्क भूमि को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। कॉलोनी के लोग पार्क के साथ लगते मकान के मालिक पर अतिक्रमण कर दीवार तोड़ने का आरोप लगा रहे हैं।
इसकी शिकायत डीएसपी पांवटा व नगर परिषद को की गई है। उधर आरोपों का खंडन करते हुए स्थानीय निवासी ने कहा कि डिमार्केशन के बाद अपनी जमीन पर जबरन लगाई गई दीवार को ही हटाया गया है। पार्क की भूमि पर अतिक्रमण के सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
पांवटा नगर परिषद के वार्ड-12 नव विहार कॉलोनी-सावित्री इंक्लेव निवासी जिला परिषद सदस्य अजय मेहता, एनडी शर्मा, रतन सिंह, अरुण चौधरी, मनोहर शर्मा, अमरजीत व दीपक मितल का कहना है कि 23 दिसंबर की रात को सुरजन सिंह व अन्य लोगों ने पार्क की पिछली दीवार से आगे करीब 5 फीट की दीवार बनाना शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर दीवार बनाने का कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन
वार्ड वासियों का आरोप है कि 24 दिसंबर को नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व वार्ड पार्षद समेत लोगों के समक्ष ही बहस करते हुए कमेटी के पार्क की दीवार तोड़ दी गई। स्थानीय वार्ड के निवासी सुरजन सिंह ने कहा कि सभी आरोप बेबुनियाद हैं। कोर्ट से स्टे लेने के बावजूद भी हमारी खरीदी गई जमीन पर दीवार लगाई जा रही है। वह डिमार्केशन के अनुसार ही केवल अपनी जमीन कवर कर रहे थे जिसका कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासनिक-पुलिस उच्चाधिकारी व नगर परिषद कमेटी के पदाधिकारी मौके पर आकर जो भी जायज व सर्वमान्य फैसला करेंगे मंजूर होगा।
उधर, पांवटा नगर परिषद कमेटी की अध्यक्ष कृष्णा धीमान व उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि विवाद सुलझाने का प्रयास जारी है।