{"_id":"5a01c4164f1c1b72548bb733","slug":"21510065174-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की 12 भट्ठियां, 2500 लीटर लाहण नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की 12 भट्ठियां, 2500 लीटर लाहण नष्ट
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खुर्रमपुर में कच्ची शराब का लहन नष्ट करती आबकारी और पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
मंगलवार तड़के खारा के जंगल में आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने छापामारी की। इस दौरान टीम ने जंगल में कच्ची शराब की एक दर्जन भट्ठियों को नष्ट किया लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही शराब माफिया मौके से फरार हो गया। जंगल में चार घंटे तक कार्रवाई चली और करीब 2500 लीटर लाहन को भी मौके पर ही नष्ट किया गया।
पांवटा उप मंडल के तहत पड़ने वाले खारा जंगल अवैध शराब निर्माण के लिए बदनाम रहा है। पिछले कुछ वर्षों से कई छापामारी से सैकड़ों भट्ठियां नष्ट की जा चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के लिए इन दिनों अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है।
मंगलवार को आबकारी एवं कराधान विभाग छापामारी टीम का सहायक प्रदेश कमीश्नर ज्योति स्वरूप शर्मा के नेतृत्व में शामिल विनय चौधरी, लाल चंद चौहान, जीडी ठाकुर, रतन लाल, मोहन लाल व महेंद्र सिंह टीम ने खारा के जंगल में छापामारी शुरू कर दी। सुबह पौने 4 बजे खारा जंगल में छापामारी शुरू कर दी। कई किलोमीटर पैदल दुर्गम जंगल क्षेत्रों में चल कर टीम ने कच्ची शराब की एक दर्जन भट्ठियां पकड़ीं जिसमें करीब 2500 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
अवैध शराब माफिया मौके से फरार होने में कामयाब रहा। प्रदेश में चुनाव आचार संहित लगने के बाद से स्थानीय पुलिस व आबकारी विभाग की टीमें संदिग्ध क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही है। बता दें पिछले कुछ माह में ही पुलिस, वन विभाग व अब आबकारी एवं कराधान विभाग कार्रवाई कर रहा है। इस दौरान खारा के जंगलों में कई दर्जनों शराब की भट्ठियां व लाहन नष्ट की जा चुकी हैं।
उधर, आबकारी एवं कराधान विभाग के एईटीसी सिरमौर जीडी ठाकुर ने पुुष्टि की है। उन्होंने कहा कि खारा के जंगल में अवैध शराब की भट्टियों की सूचना विभाग को मिली थी, जिसके बाद छापामारी की गई। लगभग एक दर्जन शराब की भट्ठियों व लाहन को नष्ट कर दिया गया है। खारा जंगल के संवेदनशील स्थलों पर नजर रखी जा रही है। औचक निरीक्षण को जारी रखा जाएगा।