{"_id":"5cb219a4bdec222aaf37d64f","slug":"201555175844-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम की खेती का आरोपी 15 तक पुलिस रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम की खेती का आरोपी 15 तक पुलिस रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विस क्षेत्र के खैरी चांगन गांव में अफीम की खेती करने के आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रेणुका पुलिस ने आरोपी ईश्वर सिंह को अदालत में पेश किया। जहां से उसे 15 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
वीरवार को एसआईयू की टीम ने ददाहू के साथ लगते खैरी चांगन गांव में अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने अफीम के 1354 पौधों को बरामद करने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा साढ़े 9 किलो भुक्की भी आरोपी के घर से बरामद की गई थी। एएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि अफीम की खेती के मामले में आरोपी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 16 अप्रैल को उसे दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ करके मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।