फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   20 boys died due to make sucide by hanging in khalakayar panchyat dadhau sirmaur

फंदे से झूलकर 20 वर्षीय युवक ने दे दी जान

Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
20 boys died due to make sucide  by hanging in khalakayar panchyat dadhau sirmaur
20 boys died due to make sucide by hanging in khalakayar panchyat dadhau sirmaur
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत खालाक्यार पंचायत में 20 वर्षीय युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है जिसका खुलासा शव के पास बरामद हुए सुसाइड नोट से हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार खालाक्यार पंचायत के गांव चुलडिया में 20 वर्षीय युवक नरेंद्र ने बीती शनिवार रात्रि को अपने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने जब उसे जगाने का प्रयास किया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक चुन्नी के फंदे से लटका हुआ था। उसके पास ही दो पन्नों का एक सुसाइड नोट भी पाया गया है। इसमें उसने आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सुसाइड नोट को आधार बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। शव के पास से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसके आधार पर भी छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed